लाइव न्यूज़ :

कोलकाता रथ यात्रा: कोविड पाबंदियों के कारण इस बार रथों को शामिल नहीं किया जायेगा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:34 IST

Open in App

कोलकाता, 10 जुलाई भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के रथों के लौटने का उत्सव इस बार यहां कोविड-19 पाबंदियों के कारण पारंपरिक तरीके से आयोजित नहीं होगा। हाथ से खींचे जाने वाले रथ इस बार नहीं होंगे और इसके बजाय इस्कॉन कोलकाता की 50वीं रथ यात्रा समारोह में तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 15 कारों के एक काफिले को शामिल किया जायेगा।

मायापुर में संगठन के वैश्विक मुख्यालय में भी, वार्षिक उत्सव का आयोजन साधारण ढंग से होगा। परिसर में सिर्फ एक झांकी निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 50 लोग इसे बारी-बारी से खींचेंगे।

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) की शहर इकाई के प्रवक्ता राधारमण दास ने शनिवार को कहा कि कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के कारण उसे अपनी योजनाओं को रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि फिर भी, संगठन ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की है कि त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाए।

दास ने कहा, ‘‘रथ यात्रा (12 जुलाई) के दिन दोपहर लगभग 12 बजे, देवता श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी को हमारे अल्बर्ट रोड कार्यालय से गुरुसाडे रोड पर दूसरे केंद्र की ओर ले जाया जायेगा, जहां वे 20 जुलाई की शाम तक रहेंगे।’’ हालांकि उन्होंने इस तथ्य पर खेद व्यक्त किया कि पिछले सात वर्षों से स्वर्ण जयंती मनाने की तैयारी चल रही थी, और केंद्र की योजना रथों को अलंकृत करने और इस अवसर पर एक विशाल जुलूस निकालने की थी लेकिन महामारी के कारण सब रद्द करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 150 से अधिक विभिन्न देशों और 1200 इस्कॉन केंद्रों से भक्तों को आमंत्रित करना चाहते थे। लेकिन सभी योजनाएं रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, महामारी की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए, हम लोगों से घर पर रहने और हमारे यूट्यूब चैनल या फेसबुक पेज पर रथ यात्रा अनुष्ठान का सीधा प्रसारण देखने की अपील करते हैं।’’

पिछले साल, अधिकारियों ने अल्बर्ट रोड स्थित मंदिर परिसर में सभी अनुष्ठान किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष