लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rally: अखिलेश यादव ने किया बीजेपी को ज़ीरो सीट पर समेटने का आवाह्न, ममता बोली- हम बंगाल में करके दिखाएंगे!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 19, 2019 14:05 IST

अखिलेश बोले, 'जिस दिन से सपा-बसपा और अन्य सहयोगी दल मिल गए बीजेपी में बैठक पर बैठक हो रही है। अगर तमिलनाडु बीजेपी को जीरो कर सकता है तो हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि भारतीय जनता पार्टी का खाता ना खुले।'

Open in App

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सबसे पहले आदरणीय ममता दीदी को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए बधाई दूंगा। जहां तक नजर जा रही है लोगों के सिर दिखाई दे रहे हैं। आज हमारे और आपके अधिकारों को खतरा है। जो बात बंगाल से चलेगी वो देश में दिखाई देगी। 12 तारीख को सपा-बसपा और हमारे सहयोगी दलों का गठबंधन हो गया। देश में खुशी की लहर दौड़ गई। आज की रैली का संदेश जब देश में जाएगा तो देश की जनता भी फैसला लेने के लिए तैयार हो जाएगी।

अखिलेश ने कहा, 'सोचो, अगर देश में नया प्रधानमंत्री आ जाए तो हमें और आपको कितनी खुशी मिलेगी। लोग कहते हैं कि इनके पास इतने बाराती हैं तो दूल्हा कौन बनेगा। हम कहते हैं कि दूल्हे का चुनाव जनता करेगी। लेकिन बीजेपी के पास दूसरा नाम कौन है?'

अखिलेश बोले, 'जिस दिन से सपा-बसपा और अन्य सहयोगी दल मिल गए बीजेपी में बैठक पर बैठक हो रही है। अगर तमिलनाडु बीजेपी को जीरो कर सकता है तो हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि भारतीय जनता पार्टी का खाता ना खुले।'

यह भी पढ़ेंः- United India Rally LIVE: मंच का संचालन खुद कर रही हैं ममता बनर्जी, जुटे 20 विपक्षी दलों के नेता

आज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक विशाल रैली का आवाहन किया है। ममता बनर्जी की अगुवाई में करीब 20 बीजेपी विरोधी पार्टियां मंच साझा करेंगी। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि 19 जनवरी को आयोजित हो रही विशाल रैली लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए 'ताबूत की कील' साबित होगी और चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण