लाइव न्यूज़ :

20 जून: मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस खोला गया, ईरान में भूकंप से मारे गए थे 40 हजार लोग, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: June 20, 2020 11:18 IST

देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख कई घटनाओं के लिए दर्ज है, पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा...

Open in App
ठळक मुद्दे20 जून की तारीख भी देश और दुनिया में कई घटनाओं की गवाह है।1877 में 20 जून के ही दिन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था।20 जून 1990 को ईरान में आए भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए थे।

नई दिल्ली। साल के 12 महीने, 52 हफ्ते और 365 दिन किसी न किसी अच्छी या बुरी घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं और 20 जून भी इसका अपवाद नहीं है। 20 जून की तारीख भी देश और दुनिया में कई घटनाओं की गवाह है।

1877 में 20 जून के ही दिन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक देते इस स्टेशन को 2004 में युनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। निर्माण के समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया।

हालांकि इसके लघु रूप में यह आज भी वीटी के नाम से मशहूर है। इस दिन की बुरी घटनाओं की बात करें तो 1990 में वह 20 जून का ही दिन था जब ईरान में भूकंप से 40 हजार लोग मारे गए। यह भी दुखद संयोग ही है कि 1994 में 20 जून को ही ईरान में एक मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई।

देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

20 जून 1858 : ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।

20 जून 1873 : भारत में वाईएमसीए की स्थापना।

20 जून 1887 : मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।

20 जून 1916 : पुणे में एसएनडीटी महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।

20 जून 1990 : ईरान में आए भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए थे।

20 जून 1994 : ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।

20 जून 1998 :विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ्रैकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।

20 जून 2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

20 जून 2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।

20 जून 2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

20 जून 2002 : अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई 2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।

20 जून 2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

20 जून 2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

टॅग्स :हिस्ट्रीमुंबईविश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'