लाइव न्यूज़ :

झारखंडः जानिए-क्या है पत्थलगढ़ी, जिसकी वजह से पुलिस ने भांजी आदिवासियों पर लाठियां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 15:51 IST

एक साधारण मान्यता के मुताबिक, पत्थलगढ़ी झारखंड के आदिवासियों का एक वह रिवाज है, जिसमें वे क्षेत्र को चिंहित कर अपने अधिकारों की मांग करते हैं।

Open in App

रांची 27 जून: हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची से अस्सी किलोमीटर दूर खूंटी जिले के कोचांग गांव में कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां का आदिवासी समुदाय एक बार फिर चर्चा में आ गया। यहां एक स्कूल में लगभग 100 गांवों के आदिवासी इकट्ठा हुए थे, जिसकी वजह 'पत्थलगढ़ी' थी। यहां परंपरा के अनुसार, पत्थलगढ़ी पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने मंगलवार (26 जून) को लाठी चार्ज कर दिया था।  

दरअसल, मामला ऐसा है कि एक साधारण मान्यता के मुताबिक, पत्थलगढ़ी झारखंड के आदिवासियों का एक वह रिवाज है, जिसमें वे क्षेत्र को चिंहित कर अपने अधिकारों की मांग करते हैं। इस क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर एक तरह की चेतावनी है कि उनके लिए प्रदेश या केंद्र सरकार नहीं बल्कि सबसे बड़ी 'ग्राम सभा' है। 

ऐसा भी माना जाता है इसका क्षेत्र या सीमा निर्धारित करने और अधिकारों की मांग करने से संबंध जरूर था, लेकिन बाहरियों के आने–जाने पर चेतावनी से कोई लेना-देना नहीं था। यह मरे हुए लोगों की कब्र पर 'यू' के आकार का पत्थर लगाकर उस पर उनका नाम लिखवाया जाता था। इसके अलावा और कुछ नहीं था।

इस आधार पर पत्थलगढ़ी रिवाज में अपने हित के अनुसार बदलाव करना राज्य के 26 प्रतिशत आदिवासियों का राजनैतिक हित है, लेकिन सरकार का आदिवासियों पर लाठीचार्ज का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है, जिसके लिए प्रशासन को सीधे तौर पर कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। लेकिन, इस मामले में खूंटी के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने तब तक कोई कार्रवाही नहीं की जब तक पत्थलगढ़ी आड़ में कुछ अप्रिय नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने यह कारण भी स्पष्ट नहीं किया है कि किस वजह से लाठी चार्ज किया गया है। 

गौर करने वाली बात यह है कि ऐसे मौकों पर प्रशासन और आदिवासी समुदाय दोनों के लिए ही स्थिति गंभीर हो जाती है। इस तरह के हालातों में सरकार के लिए यह पहचानना बेहद जरूरी होता है कि परंपरा के आड़ में कहीं आदिवासी समुदाय के अस्तित्व को नुकसान तो नहीं पहुंच रहा है? ऐसी परम्पराएं आदिवासी समाज का अटूट हिस्सा हैं इसलिए इनका बने रहना और होते रहना बहुत जरूरी है। (विभव देव शुक्ला की रिपोर्ट)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील