लाइव न्यूज़ :

MP सीएम से पत्र लिखकर उठाई गई मांग, छत्तीसगढ़ की तरह किसानों की अधिगृहित जमीन दिलाएं वापस

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 27, 2018 19:54 IST

अधिग्रहण की कार्यवाही भू-अर्जन की धारा 17 के तहत अतिशीघ्र अधिग्रहण के तहत की गई, अधिग्रहण थर्मल पावर बनाने, एवं थर्मल पावर से निकलने वाली राख को एकत्रित करने, तथा कालोनी के निर्माण हेतु अधिग्रहित की थी किन्तु दुर्भाग्य है कि आज तक थर्मल पावर नहीं बनाया जा सका. 

Open in App

किसान संघर्ष समिति ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार की तरह मध्यप्रदेश सरकार भी पेंच प्रोजक्ट की जमीन किसानों को वापस लौटाने की मांग की है. समिति की उपाध्यक्ष आराधना भार्गव ने इस मांग का पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखा है. डॉ. भार्गव ने पत्र में कहा है कि कांग्रेस के शासन काल में ही पेंच पावर प्रोजेक्ट बनाने हेतु ग्राम चैसरा, धनौरा, डागावानी पिपरिया, टेकाथांवरी और हीवरखेड़ी के किसानों की जमीन वर्ष 1986-87 में अधिग्रहित की गई थी. 

अधिग्रहण की कार्यवाही भू-अर्जन की धारा 17 के तहत अतिशीघ्र अधिग्रहण के तहत की गई, अधिग्रहण थर्मल पावर बनाने, एवं थर्मल पावर से निकलने वाली राख को एकत्रित करने, तथा कालोनी के निर्माण हेतु अधिग्रहित की थी किन्तु दुर्भाग्य है कि आज तक थर्मल पावर नहीं बनाया जा सका. 

जमीन अधिग्रहण करते समय किसानों से कहा था कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, प्रत्येक परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, प्रभावित किसान परिवार को मुफ्त में बिजली दी जाएगी तथा लागत मूल्य में बिजली बेची जाएगी और इसी कारण बिना किसी संघर्ष के किसानों ने जमीन सरकार के हवाले कर दी, किन्तु कांग्रेस सरकार थर्मल पावर बनाने में पूर्णत: असमर्थ रही. 

भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो 2010 में साढ़े तेरह लाख रुपए एकड़ की दर से उक्त जमीन अदानी पावर प्लांट को बेच दी, किन्तु 2010 से लेकर 2018 तक भी अदानी पेंच पावर प्रोजेक्ट बनाने में पूर्णत: असमर्थ रहा.

पत्र में भार्गव ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता में आते की कांगे्रस की सरकार ने टाटा द्वारा अधिग्रहित भूमि किसानों को वापस करने का फैसला लिया है. उसी तरह अदानी पावर प्लांट से प्रभावित किसान आपसे इस पत्र के माध्यम से यह आशा और विश्वास करते है कि आप जब अपने मंत्रिमण्डल के साथ 30 दिसंबर को छिंदवाड़ा आ रहे है तो अदानी पावर प्लांट से प्रभावित किसानों की जमीनें किसानों को वापस करने के आदेश जारी करें. 

वर्तमान में वह जमीन बहुत उपजाऊ हो चुकी है क्योकि माचागोरा बांध का पानी उन खेतों तक पहुंच सकेगा जो आज की तारीख में अदानी के कब्जे में अनावश्यक तौर पर पड़ी है जिसका की कोई उपयोग नही हो रहा रहा है.

आंदोलनकारियों को समझे मित्र

अदानी पावर प्लांट से प्रभावित किसान यह मानते है कि आंदोलन से लोकतंत्र मजबूत होता है. आंदोलनकारी किसानों को जिन्होंने अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी और किसानों के आंदोलन के परिणाम स्वरूप ही आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है आशा है आप आन्दोलनकारियों को अपना दुश्मन नहीं मित्र समझते हुए किसानों की जमीन किसानों को वापस कराने में सहयोग करेंगे.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है