लाइव न्यूज़ :

Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज, आंदोलन पर हो सकता है बड़ा फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2021 12:17 IST

आज होने वाली बैठक दोपहर 3 बजे प्रस्तावित है। आंदोलन को लेकर इस बैठक में अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर किसान दिल्ली बॉर्डर पर 26 नवंबर 2020 से आंदोलन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज दोपहर 3 बजे से संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक प्रस्तावितबैठक में लिया जा सकता है केजीपी को बंद करने का प्रस्ताव

केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ़ किसान पिछले एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। 26 नवंबर को किसान आंदोलन का एक साल पूजा हो जाएगा। आंदोलन की वर्षगांठ को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक बुलाई है। किसानों की यह बैठक दिल्ली-हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर होगी। माना जा रहा है कि आंदोलन को गति देने के लिए संयुक्त मोर्चा आज बड़े फैसले ले सकती है। 

आज दोपहर 3 बजे बैठक प्रस्तावित

आज होने वाली बैठक दोपहर 3 बजे प्रस्तावित है। आंदोलन को लेकर इस बैठक में अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर किसान दिल्ली बॉर्डर पर 26 नवंबर 2020 से आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि इस बीच किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन फिर दोनों के बीच बात नहीं बनी।

बैठक में लिया जा सकता है केजीपी को बंद रखने का प्रस्ताव

इस बीच 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसक घटना ने सरकार और आंदोलन कर रहे किसानों के बीच गतिरोध और बढ़ गया। इसके बाद सरकार और किसान संगठनों के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है। आज होने वाली बैठक में संयुक्त मोर्चा कुंडली सीमा पर केजीपी को बंद रखने का प्रस्ताव ले सकता है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी किसानों को पहले ही सलाह दे चुके हैं कि किसानों को दिल्ली बॉर्डर की बजाय प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना चाहिए।

लंबा चलेगा किसान आंदोलन, मार्चा ने दिया संकेत

संयुक्त किसान मोर्चा ने ये स्पष्ठ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें सरकार नहीं मानती हैं तो आंदोलन जारी रहेगा। किसान मोर्चा ये पहले ही कर चुका है कि गाजीपुर बॉर्डर पर अब सभी टेंट और मोटे तिरपालों से ढके जाएंगे, जिससे धरने में शामिल किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

टॅग्स :Kisan Morchaकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृषि क्षेत्र में एआई की चुनौतियां भी कम नहीं 

कारोबारसीएम योगी बोले-जब तक किसान गरीब रहेगा तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता, वीडियो

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

कारोबारPM-KISAN 21st installment: रहिए तैयार, इस दिन खाते में 2000 रुपये?, लाखों किसान को पीएम मोदी देंगे तोहफा

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील