लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: भिवानी में धारा 144 लागू करने के आदेश

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:20 IST

Open in App

भिवानी, 29 जनवरी केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के भिवानी में धारा 144 लागू करने के आदेश दिये गये है।

जिलाधिकारी जयबीर सिंह आर्य ने 29 जनवरी से आगामी आदेशों तक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार किसान आंदोलन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हंगामा और सड़कों को अवरूद्ध किया गया था। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को टालने और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है।

इस बीच भिवानी के बवानी खेड़ा इलाके से बृहस्पतिवार की देर रात कई किसानों के वाहनों से दिल्ली की तरफ रवाना होने की खबर है। वहीं कितलाना टोल से हटने से किसानों ने साफ इनकार कर दिया है।

दूसरी तरफ ढिगावा मंडी में सर्वजातीय श्योराण खाप चौरासी ने आपात पंचायत बुलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा