लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: दिल्ली यातायात पुलिस ने शहर में प्रवेश और निकास के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए

By भाषा | Updated: December 6, 2020 14:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली,छह दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के प्रवेश मार्गों को बंद कर दिया है और ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को लोगों को शहर में प्रवेश और निकास के वैकल्पिक मार्ग सुझाए।

संबंधित कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों के हजारों किसान पिछले 10 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए खुले वैकल्पिक मार्गों के बारे में यात्रियों को ट्विटर पर जानकारी दी।

पुलिस ने दिल्ली आने वालों को नोएडा लिंक रोड की बजाय डीएनडी से आने की सलाह दी। गौतमबुद्ध द्वार के पास किसानों के आंदोलन के कारण नोएडा से दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर यातायात के लिए बंद है।

ट्वीट में कहा गया, ‘‘किसान आंदोलन के कारण गाजियाबाद से दिल्ली आने के लिए एनएच 24 पर गाजीपुर बॉर्डर यातायात के लिए बंद है। लोगों को दिल्ली आने के लिए एनएच 24 से बचने और अप्सरा/ भोप्रा / डीएनडी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।’’

टीकरी और झड़ौदा बॉर्डर यातायात के लिए बंद हैं, लेकिन बडूसराय बॉर्डर कार और दोपहिया वाहनों जैसे हल्के वाहनों के लिए खुला है।

पुलिस ने कहा, ‘‘ सिंघू, औचंदी, लामपुर, पिआओ मनियार, मंगेश बॉर्डर बंद हैं। एनएच 44 दोनों ओर से बंद है।’’

यातायात पुलिस ने लोगों को साफियाबाद, सबोली, एनएच 8, भोप्रा, अप्सरा बॉर्डर और पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से वैकल्किप मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

पुलिस ने कहा कि हरियाणा जाने वाले लोग धनसा, धौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच 8,बिजवासन, बजघेरा,पालम विहार और धुंधाहेड़ा बॉर्डर वाला मार्ग ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब