BJP से निलंबित नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने किया स्वागत

By पल्लवी कुमारी | Published: February 18, 2019 11:26 AM2019-02-18T11:26:19+5:302019-02-18T11:26:19+5:30

पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस में कीर्ति आजाद के शामिल होने का कार्यक्रम 18 फरवरी को रखा गया था। 

Kirti Azad joins Congress party in presence of Congress President Rahul Gandhi | BJP से निलंबित नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने किया स्वागत

BJP से निलंबित नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने किया स्वागत

Highlights बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के कीर्ति आजाद बेटे हैं।कीर्ति आजाद भारत के पूर्व क्रिकेटर हैं। जो 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के ये सदस्य थे।कीर्ति आजाद ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में विभानसभा चुनाव से की थी।

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजादकांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। कीर्ति आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबर पहले से ही आ रही थी। कांग्रेस ने कीर्ति आजाद के पार्टी में शामिल होने की अधिकारिक पुष्टी की है।   

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने मुझे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई मैंने मिथिला की परंपरा में उनको मखाना की माला, पाग, चादर से सम्मानित किया।''


पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस में कीर्ति आजाद के शामिल होने का कार्यक्रम 18 फरवरी को रखा गया था। कीर्ति आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से बीजेपी से निलंबित चल रहे थे। वह दिल्ली से भी एक बार सांसद रहे हैं। 

कौन हैं कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आजद ( Kirtivardhan Bhagwat Jha Azad)है। कीर्ति आजाद का जन्म 2 जनवरी 1959 में बिहार के पूर्णिया में हुआ था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के कीर्ति आजाद बेटे हैं। ये भारत के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक नेता है। 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के ये सदस्य थे। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सात टेस्ट मैच और 25 वनेड मैच 1980 से 1986 तक खेले हैं। कीर्ति आजाद ने क्रिकेट कमेंटरी भी की है। इन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में विभानसभा चुनाव से की थी। बीजेपी के टिकट पर 1998 में  कीर्ति आजाद बिहार के जिला दरभंगा से सांसद बने। कीर्ति आजाद दरभंगा से तीन बार सांसद रहे। 2015 कीर्ति आजाद ने बीजेपी छोड़ा था। 18 फरवरी 2019 को कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।  

English summary :
Former Cricketer Kirti Azad joins Congress party: Suspended from Bhartiya Janta Party former Cricket Player Kirti Azad joined Congress party. Congress President Rahul Gandhi was also present there.


Web Title: Kirti Azad joins Congress party in presence of Congress President Rahul Gandhi