लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताए जाने वाले बयान पर किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया, पूछा ये सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2023 15:11 IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उनपर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देरिजिजू ने पूछा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है?राहुल गांधी ने कहा था कि मुस्लिम लीग पूरी तरह सेक्युलर पार्टी है, इसमें गैर-धर्मनिरपेक्ष कुछ भी नहीं है।गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी खुद नहीं जानते कि वह क्या बोलते हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उनपर निशाना साधा। रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा, "जिन्ना की मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है? धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है? अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में कुछ लोग अभी भी मुस्लिम लीग का समर्थन करने वाले व्यक्ति को सेक्युलर मानते हैं!"

अमेरिका में बातचीत के दौरान एक शख्स ने गांधी से पूछा, "आपने हिंदू पार्टी भाजपा का विरोध करते हुए धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की बात की है। लेकिन कांग्रेस केरल में एक मुस्लिम पार्टी मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन में रही है, जिस राज्य से आप सांसद हैं।" इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मुस्लिम लीग पूरी तरह सेक्युलर पार्टी है। इसमें गैर-धर्मनिरपेक्ष कुछ भी नहीं है।"

रिजिजू की आलोचना अमेरिका में गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर किए गए हमलों की श्रृंखला में से एक है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा था कि पूरी दुनिया कांग्रेस नेता को विदूषक के रूप में जानती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व उनकी समझ से परे है। गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी खुद नहीं जानते कि वह क्या बोलते हैं।

सिंह ने कहा था कि पूरी दुनिया उन्हें एक जोकर के नाम से जानती है। उनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने एक बार संसद में कहा था कि भारत के पीएम विदेशी धरती पर पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूसरी ओर, उनका पोता भारत पर आक्षेप लगा रहा है (अपनी विदेश यात्राओं के दौरान)। 

गांधी की अमेरिका यात्रा को गाली यात्रा करार देते हुए सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया मोदी को सम्मान देती है और चीन और पाकिस्तान को छोड़कर बाकी सभी देशों के प्रमुख भारत के प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने को इच्छुक हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कम से कम राहुल गांधी ने भगवान को याद किया (मोदी की आलोचना करते हुए)। वर्ना, वह हमेशा तुष्टीकरण में रहता था, चाहे टोपी पहनने की बात हो या इफ्तार में शामिल होने की। 

उन्होंने कहा कि अब वह अपने सूट के बाहर जनेऊ (पवित्र धागा) पहनते हैं और ब्रह्माजी को याद करता है। मोदी का व्यक्तित्व उनकी समझ से परे है। सिंह ने सांता क्लारा में अपने बयान पर गांधी की आलोचना की, जहां उन्होंने कहा था कि भारत में ऐसे लोग हैं जो सोचते हैं कि वे भगवान से अधिक जानते हैं और पीएम मोदी ऐसे ही एक उदाहरण हैं।

राहुल गांधी ने कहा था, "अगर आप मोदी जी को भगवान के साथ बिठाएंगे तो वो भगवान को समझा देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है और भगवान भ्रमित हो जाएंगे कि मैंने क्या बनाया है।"

टॅग्स :किरेन रिजिजूराहुल गांधीगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप