नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी किरण बेदी

By भाषा | Published: May 28, 2019 10:49 AM2019-05-28T10:49:17+5:302019-05-28T10:49:17+5:30

किरण बेदी के 29 मई 2016 को पद संभालने के बाद से ही कई प्रशासनिक मुद्दों पर उनके तथा मुख्यमंत्री वी नारायणसामी एवं उनकी सरकार के बीच ठनी रहती है। 

Kiran Bedi will attend Narendra Modi's swearing-in ceremony | नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी किरण बेदी

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी किरण बेदी

 पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदीनरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगी। मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शपथ लेंगे। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बेदी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

इस बीच बेदी बुधवार को उपराज्यपाल के पद पर अपने तीन साल पूरे कर लेंगी लेकिन दिल्ली दौरे की वजह से वह केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद नहीं रहेंगी।

बेदी के 29 मई 2016 को पद संभालने के बाद से ही कई प्रशासनिक मुद्दों पर उनके तथा मुख्यमंत्री वी नारायणसामी एवं उनकी सरकार के बीच ठनी रहती है। 

Web Title: Kiran Bedi will attend Narendra Modi's swearing-in ceremony