लाइव न्यूज़ :

बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद बोले किम जोंग उन- उत्तर कोरिया का लक्ष्य दुनिया की सबसे मजबूत परमाणु ताकत हासिल करना है

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 27, 2022 09:31 IST

उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक बार फिर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफल प्रक्षेपण किया था, जो जापान के समुद्र तट से करीब 125 मील दूर गिरी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पूरे उत्तरी अमेरिका को निशाना बनाने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि उनके देश का अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति हासिल करना है।किम जोंग उन ने ह्वासोंग-17 को दुनिया का सबसे मजबूत रणनीतिक हथियार बताया।उन्होंने कहा कि कहा कि इसने उत्तर कोरिया के संकल्प और अंततः दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

सियोल:उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि उनके देश का अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति हासिल करना है। बता दें कि रविवार को स्टेट मीडिया ने बताया कि किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल के हालिया प्रक्षेपण में शामिल दर्जनों सैन्य अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

यह घोषणा किम द्वारा देश की नई ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण का निरीक्षण करने और 18 नवंबर को परमाणु हथियारों के साथ अमेरिकी परमाणु खतरों का मुकाबला करने का संकल्प लेने के बाद आई है। किम ने अधिकारियों को पदोन्नति देने के आदेश में कहा, "परमाणु बल का निर्माण राज्य और लोगों की गरिमा और संप्रभुता की मजबूती से रक्षा करने के लिए है और इसका अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली सामरिक शक्ति, सदी में अभूतपूर्व पूर्ण बल का अधिकार है।"

उन्होंने ह्वासोंग-17 को दुनिया का सबसे मजबूत रणनीतिक हथियार बताया और कहा कि इसने उत्तर कोरिया के संकल्प और अंततः दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन किया। किम ने विस्तार से बताए बिना कहा, "उत्तर कोरिया के वैज्ञानिकों ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर परमाणु हथियार लगाने की तकनीक के विकास में एक अद्भुत छलांग लगाई है।"

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप