लाइव न्यूज़ :

अगवा लड़की लातूर से मिली, युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, 21 फरवरी मुंबई में माहिम दरगाह के पास से कथित रूप से अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को लातूर जिले से मुक्त करा लिया गया है और इस सिलिसले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की कश्मीर की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ दरगाह के पास खैरात मांगा करती थी। वह करीब 10 दिन पहले लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था।

माहिम थाने के एक अधिकारी ने बताया, " हमारी जांच में पता चला कि दरगाह के पास एक दुकान में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक भी उसी दिन से लापता है। हमने यह भी पाया कि लड़की कभी-कभार उसकी दुकान पर जाया करती थी। "

उन्होंने कहा, " युवक के मोबाइल नंबर के कॉल की निगरानी की गई, जिसके बाद हमने उसे लातूर के एमआईडीसी इलाके से पकड़ लिया। लड़की को भी वहां से मुक्त करा लिया गया है।"

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान इसहाक शेख के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग