लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में मार गिराए दो आतंकी, BJP नेता पर किया था हमला 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 16, 2018 10:12 IST

गुरुवार को सेना को सूचना मिली थी कुछ आंतकी एक घर में छुपे हुए बैठे हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आतंकवादियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App

श्रीनगर, 16 मार्च: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मोहम्‍मद अनवर खान पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से खोनमोह के बल्हामा इलाके में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद होने की भी खबर मिल रही है। 

इधर, गुरुवार को सेना को सूचना मिली थी कुछ आंतकी एक घर में छुपे हुए बैठे हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आतंकवादियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल पर अभी तलाश जारी है क्योंकि घटना के समय वहां तीसरे आतंकवादी के होने की खबर भी थी। आतंकियों के पास से सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला बारूद सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। 

आपको बता दें कि बीजेपी नेता अनवर खान पर आतंकवादियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। हालांकि फायरिंग होते ही अनवर के बॉडीगार्ड ने जवाब में उनपर फायरिंग की। आतंकवादियों ने पीएसओ कांस्टेबल बिलाल अहमद की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की, लेकिन खान के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने आतंकवादियों की यह कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान अहमद को एक गोली भी लग गई।

गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों ने बीजेपी नेता अनवर खान पर गोलीबारी की गई है। हमले में खान बाल-बाल बच गए, जबकि उनके पीएसओ, कांस्टेबल बिलाल अहमद घटना में घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

टॅग्स :आतंकी हमलाआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब