लाइव न्यूज़ :

17 दिन साइकिल चला गुजरात से दिल्ली पहुंचे खेमचंदभाई, भाजपा समर्थक से मिले प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: July 3, 2019 20:55 IST

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमरेली के गुजरात से आये असाधारण खेमचंदभाई से मुलाकात की। खेमचंदभाई ने फैसला किया था कि यदि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतती है तो वह अमरेली से दिल्ली साइकिल से सफर करेंगे। वह अपनी बात पर कायम रहे और मुझे बताया गया है कि साइकिल यात्रा से उनके कई प्रशंसक बन गये हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देखेमचंदभाई की दो हफ्ते की साइकिल यात्रा को ‘असाधारण’ बताते हुए मोदी ने कहा, ‘‘उनकी विनम्रता से वह बहुत प्रभावित हुए।खेमचंदभाई ने कहा, 'मैंने संकल्प लिया था कि अगर बीजेपी को 300 से अधिक सीटें मिलती हैं तो मैं उन्हें बधाई देने के लिए साइकिल पर दिल्ली आऊंगा।

प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के अमरेली जिले से साइकिल से आने वाले पार्टी समर्थक से मुलाकात की। समर्थक ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए यह यात्रा की।

खेमचंदभाई ने निर्णय लिया था कि यदि भाजपा चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतती है तो 1000 किलोमीटर से अधिक साइकिल की यात्रा करेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 303 सीटों पर फतह हासिल की।

खेमचंदभाई की दो हफ्ते की साइकिल यात्रा को ‘असाधारण’ बताते हुए मोदी ने कहा, ‘‘उनकी विनम्रता से वह बहुत प्रभावित हुए।’’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमरेली के गुजरात से आये असाधारण खेमचंदभाई से मुलाकात की। खेमचंदभाई ने फैसला किया था कि यदि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतती है तो वह अमरेली से दिल्ली साइकिल से सफर करेंगे। वह अपनी बात पर कायम रहे और मुझे बताया गया है कि साइकिल यात्रा से उनके कई प्रशंसक बन गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनकी विनम्रता और जज्बे से बेहद प्रभावित हुआ।’’  खेमचंदभाई ने कहा, 'मैंने संकल्प लिया था कि अगर बीजेपी को 300 से अधिक सीटें मिलती हैं तो मैं उन्हें बधाई देने के लिए साइकिल पर दिल्ली आऊंगा। दूरी तय करने में मुझे 17 दिन लग गए। मैंने पीएम से बात की, उन्होंने मुझसे कहा कि आप में बहुत साहस है। मैं परसों अमित शाह से मिलूंगा।'

अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, '1170 किलोमीटर की दूरी तय करने में मुझे लगभग 17 दिन लग गए, मैं लगभग 70-80 किलोमीटर की दूरी रोजाना तय करता था। मैं अपने रास्ते में मंदिरों और आश्रमों में रहा करता था।'

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया