लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: इंदौर में होगी टूर्नामेंट की शुरुआत, शहर में होगा 6 खेलों का आयोजन, जानें

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 27, 2023 14:06 IST

टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, बॉस्केटबाल और कबड्डी खेलों की प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। इसी तरह फुटबॉल की प्रतियोगिता बालक वर्ग में आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देखेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत मध्य प्रदेश के इंदौर में 30 जनवरी से होने वाली है।इंदौर में छह खेलों का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट में होने वाली प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष आयु तक के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे।

इंदौर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत मध्य प्रदेश के इंदौर में 30 जनवरी से होने वाली है। इंदौर में छह खेलों का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट में होने वाली प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष आयु तक के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, बॉस्केटबाल और कबड्डी खेलों की प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। इसी तरह फुटबॉल की प्रतियोगिता बालक वर्ग में आयोजित की जाएगी।

इन खेलों के लिए कुल 33 मेडल सेरेमनी होंगी। इस सेरेमनी में कुल 102 स्वर्ण, रजत तथा कास्य मेडल बालक और बालिका वर्ग के विजेताओं को मिलेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में कुल 53 मेडल रहेंगे। इनमें 17 स्वर्ण, 17 रजत तथा 19 कास्य मेडल दिए जाएंगे। बालिका वर्ग में कुल 49 मेडल रहेंगे। इनमें 16 स्वर्ण, 16 रजत तथा 17 कास्य मेडल दिए जाएंगे।

आगामी 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों का आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। इसमें देशभर से आए 6,000 से भी ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और कुल 27 खेल के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया के इतिहास में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है।

टॅग्स :खेलो इंडिया युवा खेलइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर