लाइव न्यूज़ :

खांडू ने होलोंगी हवाई अड्डा के निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:28 IST

Open in App

ईटानगर, 28 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद यहां के पास होलोंगी में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की प्रगति पर मंगलवार को संतोष जताया।

खांडू ने यहां से 15 किलोमीटर दूर महत्वाकांक्षी परियोजना स्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि 2300 मीटर लंबे रनवे में 1,500 मीटर का काम पूरा हो चुका है।

इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी और परियोजना का पूरा करने का लक्ष्य पहले नवंबर 2022 था जिसे बदलकर अब अगस्त 2022 कर दिया गया है।

चालू हो जाने के बाद यह राज्य में 2300 मीटर लंबा रनवे वाला पहला पहला हवाई अड्डा होगा जहां बोइंग 747 विमान भी उतर सकेंगे या रवाना हो सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अरुणाचल प्रदेश की पूरी आबादी की महत्वांकाक्षी परियोजना है। हमारे सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग देने के लिए हमें केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहिए... हमें उन सभी एजेंसियों की भी सराहना करनी चाहिए जो बाधाओं के बावजूद समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।’’

वर्तमान में, ईटानगर के पास कोई हवाई अड्डा नहीं है और निकटतम हवाई अड्डा असम में लीलाबाड़ी में है जो यहां से 80 किमी की दूरी पर है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में विस्तार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रनवे से आगे करीब 500 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया है वहीं हवाई अड्डे की सीमा के साथ बहने वाली कोकिला नदी के मार्ग को बदला जा रहा है। उन्होंने कहा, “कोई बाहरी बाधा नहीं है और काम सुचारू रूप से चल रहा है। ​​​​कुछ आंतरिक मुद्दों पर एजेंसियां काम कर रही हैं।’’

बाद में, मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े सभी पक्षों के साथ एक आंतरिक समीक्षा बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'