लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल के सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खालिस्तानी संगठन से मिली असम के मुख्यमंत्री को मिली धमकी

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2023 17:41 IST

गुरपतवन सिंह पन्नू ने असम के मुख्यमंत्री को धमकी देते हुए कहा, अगर आपकी सरकार छह (डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल के सहयोगियों) को प्रताड़ित और परेशान कर रही है, तो आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवन सिंह पन्नू ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दीधमकी में कहा गया- अगर अमृतपाल के सहयोगियों को कुछ कहा तो आप जिम्मेदार होंगेअमृतपाल सिंह के गिरफ्तार सहयोगियों को असम की जेल में रखा गया है

गुवाहाटी: सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकवादी गुरपतवन सिंह पन्नू ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दी है। धमकी भरा कॉल असम के पत्रकारों को किया गया था। पन्नू ने मुख्यमंत्री को धमकी देते हुए कहा, असम में कैद खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया गया है। बहुत ध्यान से सुनो, सीएम सरमा, लड़ाई खालिस्तान समर्थक सिखों और भारतीय शासन के बीच है। धमकी भरे कॉल में एसजेएफ के जनरल काउंसिल ने आगे कहा, सरमा, इस हिंसा का शिकार मत बनो।

धमकी में कहा गया- अगर अमृतपाल के सहयोगियों को कुछ कहा तो आप जिम्मेदार होंगे

पन्नू ने कहा, हम खालिस्तान जनमत संग्रह की एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय कब्जे से पंजाब की मुक्ति की मांग कर रहे हैं। यदि आपकी सरकार छह (डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल के सहयोगियों) को प्रताड़ित और परेशान कर रही है, तो आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा। अमृतपाल सिंह और उनके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई 18 मार्च को शुरू हुई थी, उसके कुछ हफ्ते बाद उन्होंने और उनके समर्थकों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई के लिए अमृतसर के पास अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था।

अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार सहयोगियों को असम की जेल में रखा गया है

अमृतपाल सिंह जालंधर में कार्रवाई को चकमा देने में कामयाब रहा और पुलिस के अनुसार, कई बार अपना रूप बदलकर अलग-अलग वाहनों में भाग निकला। पंजाब पुलिस अभी भी अमृतपाल की तलाश में जुटी है। पंजाब पुलिस ने उसके कई साथियों को वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास और हमले, पुलिस कर्मियों और लोक सेवकों द्वारा वैध कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिया है। उन्होंने उनमें से कुछ के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमअमृतपाल सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो