लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; अमृतपाल सिंह द्वारा इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त, 57 जिंदा कारतूस, कई हथियार भी बरामद

By अनिल शर्मा | Updated: March 19, 2023 15:46 IST

एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि जब्त वाहन लावारिस हालत में मिला है। उन्होंने कहा, "अमृतपाल सिंह के काफिले में इस्तेमाल की गई एक कार को जब्त कर लिया गया है। इसके पास से एक कृपाण और एक .315 बोर का हथियार, 57 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस के मुताबिक वाहनों के साथ गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं।एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि जब्त वाहन लावारिस हालत में मिला है।कार को इस्तेमाल के बाद छोड़ दिया गया था।

जालंधर: पंजाब पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया है जिस खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने भागने के लिए इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही कई अन्य वाहन और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और खालिस्तान समर्थक नेता को भी पकड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं।

एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि जब्त वाहन लावारिस हालत में मिला है। उन्होंने कहा, "अमृतपाल सिंह के काफिले में इस्तेमाल की गई एक कार को जब्त कर लिया गया है। इसके पास से एक कृपाण और एक .315 बोर का हथियार, 57 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कार को इस्तेमाल के बाद छोड़ दिया गया था।"

उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जालंधर और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी ने कहा, कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। 

एसपी ने कहा कि हमने यह कार्रवाई अजनाला एफआईआर के सिलसिले में की। अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया लेकिन उसके सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और अमृतपाल सिंह प्राथमिकी में मुख्य आरोपी हैं।  स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि इनके पास से छह 12 बोर के हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं और ये सभी अवैध हैं। आरोपियों को कल महतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

 बीच रविवार अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन से जुड़े चार सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल के संगठन के चारों गिरफ्तार सदस्यों को एक विशेष विमान से डिब्रूगढ़ लाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चारों को फिलहाल डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में रखा गया है।’’

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

क्राइम अलर्टPunjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 गिरफ्तार; 7 पिस्तौल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया