लाइव न्यूज़ :

खैरा, दो अन्य विधायकों ने राहुल से मुलाकात की, पंजाब एकता पार्टी का कांग्रेस में विलय किया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून पंजाब विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा और दो अन्य विधायकों ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की तथा अपने दल ‘पंजाब एकता पार्टी’ का कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की।

खैरा और दो अन्य विधायकों जगदेव सिंह और पिरमल सिंह ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

खैरा और ये दो विधायक गत तीन जून को मुख्यमंत्री अमरिंदर की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे। ये तीनों पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, हालांकि बाद में पार्टी नेतृत्व से कथित टकराव के कारण तीनों को आप से बाहर कर दिया गया। इसके बाद खैरा ने पंजाब एकता पार्टी बनाई।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद खैरा ने पार्टी में शामिल करने के लिए उनका आभार जताया।

वह पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद, खैरा दिसंबर 2015 में आप में शामिल हो गए थे। वह 2017 में आप के टिकट पर वह भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'