लाइव न्यूज़ :

खादी में ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन के लिए जल्द बनेगी खादी नीति: शाहनवाज

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:43 IST

Open in App

पटना, 18 नवंबर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर इसमें ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन के लिए जल्द ही खादी नीति बनेगी।

बिहार की सभी खादी समितियों और ग्रामोद्योगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक के दौरान हुसैन ने कहा कि खादी नीति राज्य के सभी खादी समितियों से सुझाव लेकर बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर देश भर में आयोजित होने वाले 75 मेलों में खादी उत्पादों को जबरदस्त तरीके से बढ़ावा दिया जाएगा।

पटना के गांधी मैदान स्थित खादी मॉल के सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में बिहार की 61 खादी समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और उद्योग मंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं के साथ राज्य में खादी को बढावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।

बैठक के दौरान हुसैन ने खादी नीति तैयार करने के लिए 11 खादी समितियों की एक कमेटी बनाने की भी घोषणा की । उन्होंने कहा कि खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं है , इसमें लाखों रोजगार का सृजन हो सकता है लेकिन इसके लिए सभी खादी समितियों को एकजुट होकर मिशन मोड में काम करना होगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि उनका विभाग प्रदेश में खादी को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खादी को बढ़ावा देने के लिए एक ऐसा वेबसाइट बनाया जाएगा जिसके माध्यम से राज्य की सभी खादी संस्थाएं वस्त्र और अन्य ग्रामोद्योगी उत्पाद आसानी से बेच सकेंगी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि इस बेवसाइट के माध्यम से ग्राहक अपनी पसंद के उत्पाद देश विदेश में किसी भी ठिकाने से खरीद सकेंगे तो इससे ग्राहकों को बिहार की खादी, हैंडलूम या हैंडीक्राफ्ट्स के उत्पादों की खरीदारी के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। वेबसाइट बनने के बाद बिहार की सभी खादी समितियों को भी एक बराबर फायदा मिलेगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पटना के बाद भागलपुर, पूर्णियां और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल बनाने की तैयारी चल रही है और इन मॉल के जरिए बिहार के बेहतरीन खादी उत्पादों को आधार पर बढ़ावा दिया जाएगा। उनके अनुसार खादी मॉल में बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ उन खादी उत्पादों को रखा जाएगा जिनकी गुणवत्ता अच्छी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग