लाइव न्यूज़ :

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर ली चुटकी, कहा- वह परिवार को एकजुट नहीं रख पाए

By भाषा | Updated: September 16, 2018 01:53 IST

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए शनिवार को कहा कि वह तो अपने परिवार को भी एकजुट नहीं रख पाए।

Open in App

लखनऊ, 16 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए शनिवार को कहा कि वह तो अपने परिवार को भी एकजुट नहीं रख पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘जो व्यक्ति अपने परिवार को एकजुट नहीं रख पाया, वह कैसे अपनी बुआ से सहयोग करेगा।’’ अखिलेश यादव अतीत में बसपा नेता मायावती को बुआ कह चुके हैं। मौर्य भाजपा के ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित ‘यादव समाज’ की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अखिलेश ने पांच साल तक सरकार चलायी। लेकिन उन्होंने कौन सी मिसाल पेश की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली जो उनके पिता मुलायम सिंह के पास थे। उन्होंने अपने चाचा शिवपाल यादव से भी दुर्व्यवहार किया। ’’

उन्होंने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव हो या 2017 का विधानसभा चुनाव, यदुवंशियों के समर्थन के बगैर भाजपा नहीं जीत सकती थी। उन्होंने कहा, ‘‘और यदुवंशियों के बगैर हम 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज नहीं कर पायेंगे। अतएव मेरी अपील है कि कमल यदुवंशियों के बहुल वाले हर मतदान केंद्र पर खिले।’’  

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह