लाइव न्यूज़ :

18 साल से अधिक आयु की छात्राओं को छह महीने का मातृत्व अवकाश, केरल विश्वविद्यालय का अहम फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 17:30 IST

तिरुवनंतपुरम स्थित केरल विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की हाल की घोषणा के बाद यह फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी संस्थानों में महिला छात्राओं को माहवारी और मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। विश्वविद्यालयों में पढ़ रही लड़कियों के लिए विशेष माहवारी अवकश देने का आदेश जारी किया था।छात्राओं के लिए माहवारी अवकाश समेत उपस्थिति की सीमा 73 प्रतिशत तय की थी।

तिरुवनंतपुरमः कोट्टायम में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से प्रेरणा लेते हुए केरल में एक और विश्वविद्यालय ने 18 साल से अधिक आयु की अपनी छात्राओं को छह महीने का मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। तिरुवनंतपुरम स्थित केरल विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की हाल की घोषणा के बाद यह फैसला लिया।

विजयन ने कहा था कि राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी संस्थानों में महिला छात्राओं को माहवारी और मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। केरल विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पढ़ रही लड़कियों के लिए विशेष माहवारी अवकश देने का आदेश जारी किया था।

छात्राओं के लिए माहवारी अवकाश समेत उपस्थिति की सीमा 73 प्रतिशत तय की थी। साथ ही उसने 18 साल से अधिक आयु की छात्राओं के लिए मातृत्व अवकाश की भ अनुमति दी थी। विश्वविद्यालय संघ ने 19 जनवरी को संकल्प लिया था कि अगर छात्रा छह महीने तक का मातृत्व अवकाश लेती है तो वह दोबारा दाखिला लिए बगैर फिर से कॉलेज आ सकती है।

महात्मा गांधी विश्वविद्यालय ने हाल में अपनी छात्राओं को दो महीने का मातृत्व अवकाश देने का फैसला लिया था। कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) ने अपनी छात्राओं को माहवारी अवकाश देने का फैसला लिया था जिसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु ने कहा था कि सरकार ने विभाग के तहत आने वाले राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में इसे लागू करने का निर्णय लिया है।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम