लाइव न्यूज़ :

केरल पर्यटन विभाग इस साल वर्चुअल तरीके से करेगा ओणम उत्सव का आयोजन : मंत्री

By भाषा | Updated: August 8, 2021 13:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ अगस्त केरल के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने रविवार को कहा कि पर्यटन विभाग कोविड-19 यात्रा पाबंदियों के मद्देनजर घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और दुनियाभर के सभी मलयाली लोगों को एक साथ लाने के क्रम में इस साल वर्चुअल तरीके से ओणम मनाएगा।

मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जिलों में ऐसे पर्यटन स्थलों की पहचान कर घरेलू पर्यटन को पुनजीर्वित करने पर काम कर रही है जिन्हें अभी तक पहचान नहीं मिली है और उन्हें एक ऐप पर लेकर आ रही है, ताकि दुनियाभर के लोग इनसे रूबरू हो सकें।

उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि महामारी के कारण मार्च 2020 से दिसबंर 2020 तक पर्यटन क्षेत्र को 33,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि 2016 के बाद से घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या भी काफी कम रही है।

ओणम के वर्चुअल आयोजन के संबंध में मंत्री ने कहा कि इस नयी पहल के के तौर पर केरल की कला, संस्कृति, भोजन और प्रमुख पर्यटन स्थलों को दृश्यों और अन्य माध्यमों से वर्चुअल तरीके से दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन 14 अगस्त को संबंधित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब