लाइव न्यूज़ :

केरल: जालसाजी मामले को लेकर प्रभावशाली चर्च पर मंडराया संकट

By भाषा | Updated: May 26, 2019 21:49 IST

पादरियों का यह ‘‘अभूतपूर्व’’ कदम एलेनचेरी के खिलाफ कथित तौर पर जाली बैंक दस्तावेज बनाने को लेकर 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है।

Open in App

केरल के प्रभावशाली सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च पर एक संकट छा गया है, क्योंकि आर्कियोडीसी (प्रमुख पादरी के प्रबंधन क्षेत्र) के पादरियों ने रविवार को सामूहिक प्रार्थना के दौरान एक परिपत्र पढ़ा जिसमें पादरियों के समूह के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को लेकर चर्च के प्रमुख कार्डिनल जॉर्ज एलेनचेरी पर आरोप लगाया गया है।

पादरियों का यह ‘‘अभूतपूर्व’’ कदम एलेनचेरी के खिलाफ कथित तौर पर जाली बैंक दस्तावेज बनाने को लेकर 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है।

एलेनचेरी एर्नाकुलम-अंगामाली चर्च के प्रमुख आर्कबिशप भी हैं। एनार्कुलम के विकर जनरल (रोमन कैथोलिक चर्च बिशप के सहायक)-अंगमाली आर्कियोकोसी, फादर वर्गीस पोट्टाकल द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि सिरो मालाबार चर्च की धर्मसभा द्वारा जालसाजी मामले में बिशप जैकब एम और वरिष्ठ पादरी फादर पॉल टी को आरोपी बनाया गया है।

चर्च के एक सूत्र ने बताया कि एर्नाकुलम-अंगामाली आर्कियोडीसी के कई गिरिजाघरों में परिपत्र पढ़े गये। सूत्र ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व स्थिति है। किसी चर्च प्रमुख के खिलाफ ऐसा कदम पहले नहीं सुना गया।

परिपत्र में कहा गया है कि यद्यपि कार्डिनल ने आश्वस्त किया है कि मामले में आरोपी बनाये गये दोनों पादरियों को हरसंभव मदद दी जाएगी और उन्हें किसी दुर्भावना के तहत आरोपी नहीं बनाया गया है। हालांकि वे अभी भी मामले में आरोपी हैं।

परिपत्र में एक अन्य पादरी के खिलाफ मामले का जिक्र करते करते हुए कहा गया है कि कोई भी पादरी कार्डिनल के खिलाफ कागजात की जालसाजी में शामिल नहीं है।

टॅग्स :केरलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम