लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर हिंदूवादी संगठन नाराज, SC के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 3, 2018 10:31 IST

एसएसी के फैसले के विरोध में प्रदर्शन त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस विधायक प्रयर गोपालाकृष्णन के नेतृत्व में किया गया और उनका मानना है कि इस फैसले का विरोध करते रहेंगे। इसके लिए चाहे कुछ भी हो जाए।

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 03 अक्टूबरःकेरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का रास्ता सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने खोल दिया था, जिसके बाद से विभिन्न हिंदू संगठन नाराज हैं और अब वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरने लगे हैं। उन्होंने सूबे के तमाम शहरों में फैसले का विरोध किया है। बता दें, इससे पहले भगवान अयप्पा के ब्रह्मचारी होने का कारण बताकर महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित था। 

खबरों के मुताबिक, एसएसी के फैसले के विरोध में प्रदर्शन त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस विधायक प्रयर गोपालाकृष्णन के नेतृत्व में किया गया और उनका मानना है कि इस फैसले का विरोध करते रहेंगे। इसके लिए चाहे कुछ भी हो जाए।

इसके अलावा प्रदर्शनों की शुरुआत करने वाले संगठनों में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद शामिल है, जिसकी स्थापना प्रवीण तोगड़िया ने की है। तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को कार्यकर्ता एक प्रमुख सड़क पर एकत्र हो हुए और यातायात बाधित कर दिया। हालांकि उन्होंने एंबुलेंसों और मरीजों की गाड़ियों को जाने दिया। एक महिला ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां ले रखी थीं जिनमें कहा गया था कि अदालत भगवान अयप्पा से बड़ी नहीं है। उन्होंने मांग की कि राज्य और केंद्र सरकार पुराने प्रतिबंध को बनाए रखने के लिए उपयुक्त कानून लागू करे। अयप्पा धर्म सेना के अध्यक्ष राहुल ईश्वर ने एक मार्च का आयोजन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अस्वीकार्य है क्योंकि प्रत्येक धार्मिक स्थान की अपनी परंपरा रही है। इसे कोर्ट के कानून द्वारा नहीं कुचला जा सकता क्योंकि यह श्रद्धालुओं की भावना को आहत करता है।

आपको बता दें, 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी थी। इसमें चार लोगों ने बहुमत से फैसला सुनाया था, जबकि इंदु मल्होत्रा की राय अलग थी। 

कोर्ट के फैसले से पहले सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर रोक थी। सबरीमाला मंदिर की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि 10 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाएं मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकती हैं। जिन महिलाओं की उम्र 50 से अधिक है वह दर्शन के लिए आते वक्त अपने साथ आयु प्रमाण पत्र लेकर आएं।

टॅग्स :केरलसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह