लाइव न्यूज़ :

केरल : 17 और नमूनों में निपाह संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि 17 और लोगों के नमूनों में निपाह संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। ये सभी व्यक्ति निपाह संक्रमण से जान गंवाने वाले बच्चे के संपर्क में आए थे।

मंत्री ने कहा कि 17 नमूनों में से पांच की जांच राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे में की गई और बाकी नमूनों की जांच कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में बनाई गई विशेष प्रयोगशाला में की गई। मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘अब तक संपर्क में आए 140 लोगों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्थापित विशेष प्रयोगशाला में छह दिनों में कुल 115 नमूनों की जांच की गई है। मंत्री ने कहा कि पांच सितंबर को निपाह संक्रमण से 12 वर्षीय लड़के की मौत के बाद छह सितंबर को प्रयोगशाला स्थापित की गई थी।

जॉर्ज ने रविवार को कहा था कि संक्रमण के स्रोत की पहचान करना जरूरी है और एनआईवी, पुणे की निगरानी टीम अलग-अलग इलाकों से नमूने एकत्र कर रही है। मंत्री ने कहा कि संपर्क में आए अत्यंत जोखिम वाले लोगों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-थलग रखा गया है और उनके स्वास्थ्य की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग