लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा एजेंसियों के सामने है चिंता का विषय, दक्षिण भारत में माओवादी बना रहे हैं नया रेड कॉरीडोर?

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2019 14:45 IST

केरल नक्सली मुठभेड़ मामलाः एनकाउंटर में मारे गए लोगों में से एक मणिवसगाम भी था, जोकि साल 2002 में तमिलनाडु के उथंगराई में हुए बम विस्फोट मामले में शामिल था। इस मामले को लेकर वह 2008 तक जेल में रहा। मामले में बरी होने के बाद उसे 2012 में अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पलक्कड़ जिले के अट्टापडी जंगलों में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें चार संदिग्ध माओवादियों को मार गिराया गया था। इस घटना के बाद एक गंभीर चिंता उभर कर सामने आई है कि दक्षिण भारत में चरमपंथी आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। 

केरल के पलक्कड़ जिले के अट्टापडी जंगलों में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें चार संदिग्ध माओवादियों को मार गिराया गया था। इस घटना के बाद एक गंभीर चिंता उभर कर सामने आई है कि दक्षिण भारत में चरमपंथी आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। 

खबरों के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए लोगों में से एक मणिवसगाम भी था, जोकि साल 2002 में तमिलनाडु के उथंगराई में हुए बम विस्फोट मामले में शामिल था। इस मामले को लेकर वह 2008 तक जेल में रहा। मामले में बरी होने के बाद उसे 2012 में अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसे एक साल बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया और तब से अंडर ग्राउंड था। तमिलनाडु के लगभग एक दर्जन माओवादी एक दशक से अधिक समय से लापता हैं।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है कि इन सभी राज्यों में  माओवादियों की सक्रियता बढ़ी है। पिछले 10 वर्षों से माओवादियों द्वारा अपने प्रभाव क्षेत्रों को फिर से स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए गए जा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं माओवादी अपना नया 'रेड कॉरीडोर' तो नहीं बना रहे हैं।  

कहा जा रहा है कि सालों से माओवादी नेतृत्व आंध्र, तमिलनाडु और कर्नाटक से अपना कैडर वापस ले रहा है और केरल में उसे फिर से संगठित कर रहा है। वहीं, दक्षिणी राज्यों की पुलिस के साथ लगातार हुई मुठभेड़ों ने माओवादियों के आंदोलन को कमजोर किया है,  लेकिन इसने केरल के कन्नूर, पलक्कड़, वायनाड और मलप्पुरम जिलों के आदिवासी क्षेत्रों में सक्रियता और प्रभाव बढ़ाया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से लगभग 230 माओवादी लापता हैं, उनमें से करीब छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा और आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा में संगठन के लिए भूमिगत होकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा तमाम माओवादियों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बता दें कि केरल के पलक्कड़ जिले में हाल में अट्टापडी के पास एक मुठभेड़ में चार संदिग्ध माओवादी मारे गए थे। इस घटना के बाद तमिलनाडु में पुलिस हाई अलर्ट जारी किया गया था। राज्य में माओवादियों के संभावित घुसपैठ को रोकने के लिये सीमावर्ती राजमार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई थी। तमिलनाडु के जंगलों के भीतर तलाश तेज की गई है और नादुगानी, सोलादी, नंबियारकुन्नु गुडालुर और पट्टावयाल में चौकियों को अलर्ट कर दिया गया था। 

टॅग्स :नक्सलकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील