लाइव न्यूज़ :

केरल 'लव जिहाद' मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हादिया-शफीन की शादी को दी मंजूरी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 9, 2018 00:18 IST

सर्वोच्च न्यायालय ने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को नकार दिया जिसमें कोर्ट ने हादिया की शादी को अवैध करार दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च। केरल के कथित लव जिहाद और हादिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि हादिया और शफीन जहां की शादी वैध है। इतना ही नहीं सर्वोच्च न्यायालय ने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को नकार दिया जिसमें कोर्ट ने हादिया की शादी को अवैध करार दिया था। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर नेशनल इंवेस्टिगेटिव  एजेंसी (NIA)के पास तस्‍करी से जुड़े कोई सबूत हो तो वह इस मामले में जांच जारी रख सकती है।

सुप्रीम कोर्ट में जिरह के दौरान हादिया के पति की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि कोर्ट पहले विषयों पर सुनवाई करे। क्या हाई कोर्ट के पास ये अधिकार है कि वो 'हेवियस कार्पस' की याचिका पर किसी शादी को खारिज कर सकता है? जब दो व्यस्क आपसी रजामंदी से शादी करते हैं तो क्या कोई तीसरा पक्ष इसे अदालत में चुनौती दे सकता है। 

वहीं खुफिया जांच  एजेंसी ने अपनी जांच रिपोर्ट पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सैफीन के खिलाफ 153A, 295 A और 107 के तहत FIR दर्ज की गई है। इससे पहले न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने हादिया के पिता अशोकन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान के केरल उच्च न्यायालय के हादिया के विवाह को रद्द करने को फैसले को उचित ठहराने के बाद कहा कि, "हम उनके रास्ते में खड़े नहीं हो सकते।" 

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा, "बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दो वयस्कों की सहमति से संपन्न हुए विवाह को रद्द नहीं किया जा सकता।" हादिया ने शीर्ष अदालत से कहा है कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया है और मर्जी से जहां से शादी की है और अपने पति के साथ रहना चाहती है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टलव जिहादकेरलएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब