लाइव न्यूज़ :

केरल : वेतन संशोधन में विसंगतियों के खिलाफ सरकारी डॉक्टरों की भूख हड़ताल

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:27 IST

Open in App

कोच्चि, पांच फरवरी केरल में सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टरों के एक धड़े ने शुक्रवार को राज्य सरकार से कॉलेज लेक्चरर के वेतन संशोधन में कथित विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल की।

केरल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिक्षक संघ (केजीएमसीटीए) और केरल राजकीय परास्नातक चिकित्सा शिक्षा संघ (केजीपीएमटीए) के नेतृत्व में डॉक्टरों ने एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल की।

केजीएमसीटीए के एर्णाकुलम इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश ने संवददाताओं से कहा, ‘‘चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षक पेशेवर सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। कोविड-19 महामारी की लड़ाई में डॉक्टर अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं। जिम्मेदार स्वास्थ्य पेशेवर होने के नाते हम जनता को कोई असुविधा पहुंचाए बिना प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि एक जनवरी 2016 से अब तक का एरियर दिया जाए।’’

केजीएमसीटीए ने कहा कि वेतन संशोधन वर्ष 2016 से लंबित था और इसे वर्ष 2020 में लागू किया गया । सरकार ने भरोसा दिया था कि वेतन संशोधन को वह एक जनवरी 2016 से लागू करेगी लेकिन एरियर के बारे में सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?