लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत अर्जी पर लक्षद्वीप की पुलिस की राय पूछी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:20 IST

Open in App

कोच्चि, 15 जून केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को फिल्मकार आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत अर्जी के मामले में लक्षद्वीप पुलिस की राय पूछी। लक्षद्वीप में पुलिस ने आयशा पर राजद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया है।

अदालत ने याचिका पर विचार करने के बाद लक्षद्वीप पुलिस को उसकी राय बताने का निर्देश दिया और मामले में आगे विचार बृहस्पतिवार को करना तय किया।

आयशा ने अपनी अर्जी में दलील दी कि उन्हें पूछताछ के लिए 20 जून को कवरत्ती, लक्षद्वीप में पुलिस मुख्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके कवरत्ती पहुंचने पर गिरफ्तार किये जाने की आशंका है।

भाजपा के एक नेता ने आयशा के खिलाफ एक टीवी बहस के दौरान लक्षद्वीप में कोविड-19 के बारे में झूठी खबरें प्रसारित करने की शिकायत की थी जिसके बाद उन पर 10 जून को राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने शिकायत कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?