लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने दो सेवानिवृत्त और एक मौजूदा न्यायाधीश पर न्यायिक कदाचार का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर सवाल उठाया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:35 IST

Open in App

केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उन दो याचिकाओं की विचारणीयता पर सवाल उठाया, जिसमें उसके एक पीठासीन न्यायाधीश के साथ-साथ दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के खिलाफ मराडू फ्लैटों को गिराने के मामले में उनके द्वारा पारित आदेशों के संबंध में न्यायिक कदाचार का आरोप लगाया गया है। अदालत ने कहा कि अगर इस तरह की याचिकाओं पर विचार किया जाता है तो न्यायाधीश कैसे काम करेंगे। न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार ने एक मकान खरीदार की दो याचिकाओं की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कहा, "अगर इस तरह की रिट याचिकाओं पर विचार किया जाता है, तो न्यायाधीश कैसे काम करेंगे? वे फैसला कैसे सुनाएंगे? वे भी इंसान हैं।" अदालत ने कहा कि वह केवल इस बात की जांच कर रही है कि क्या याचिकाएं सुनवाई के योग्य हैं या नहीं। अधिवक्ता यशवंत शेनॉय के माध्यम से दायर दोनों याचिकाओं में न्यायाधीशों के खिलाफ न्यायिक कदाचार की शिकायतों की जांच करने के लिए एक आंतरिक समिति गठित करने और उनकी शिकायतों पर पारित किसी भी आदेश की एक प्रति उन्हें देने की मांग की गई है। उच्च न्यायालय दोनों याचिकाओं पर सुनवाई छह सितंबर को करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील