लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार का ईसाई नडार समुदाय को एसईबीसी श्रेणी में शामिल करने का निर्णय

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 जून केरल की वाम सरकार ने साउथ इंडियन यूनाइटेड चर्च (एसआईयूसी) को छोड़कर राज्य में ईसाई नडार समुदाय को सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े समुदायों (एसईबीसी) की सूची में शामिल करने का बुधवार को फैसला किया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में समुदाय को एसईबीसी श्रेणी में शामिल करने की मंजूरी दी गई, जो इसके सदस्यों के लिए प्रवेश परीक्षाओं और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश में लाभकारी होगा।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि पिछड़ा समुदाय विकास एवं उच्च शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों को इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने और इसे जल्द लागू करने का निर्देश दिया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि मुख्य सचिव प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने की देखरेख करेंगे।

बयान में कहा गया है कि सरकार पहले ही समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल कर चुकी है, जिससे उन्हें नौकरी में आरक्षण मिल सके।

एसआईयूसी ईसाई पहले से ही एसईबीसी श्रेणी में शामिल है और अन्य नडार ईसाई समुदाय को इसका हिस्सा बनाने की लंबे समय से मांग रही है।

इसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने कोच्चि में एकीकृत जल परिवहन परियोजना के लिए 1,064.83 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी देने का भी फैसला किया। इसमें कहा गया है कि 228.76 करोड़ रुपये केएफडब्ल्यू डेवलप्मेंट बैंक से पूरा करने के लिए ऋण के रूप में लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग