लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार अतिक्रमणकारियों और बसने वाले किसानों के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं करती: विजयन

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:55 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य भर में 13,500 परिवारों को जमीन का स्वामित्व या 'पट्टायम' सौंपने की शुरुआत करते हुए मंगलवार को कहा कि वाम सरकार अतिक्रमणकारियों और बसने वाले किसानों के साथ एक समान व्यवहार नहीं करती है।

विजयन ने कहा कि उनकी सरकार उन किसानों के दर्द को समझती है जो मिट्टी में मेहनत करते हैं।

विजयन ने कहा, "अतिक्रमणकारी और बसने वाले किसान अलग हैं। हम उनके साथ एक समान व्यवहार नहीं करते हैं। हम मिट्टी में मेहनत करने वालों के प्रयास और दर्द को समझते हैं और इसलिए यह सरकार कम समय में लाभ देने में सक्षम हो पायी है।"

भूमिहीन परिवारों को भूमि स्वामित्व सौंपने के कार्यक्रम को वाम सरकार द्वारा आयोजित सबसे "सार्थक कार्यों" में से एक बताते हुए, विजयन ने कहा कि भूमिहीनों को दी जाने वाली भूमि की पहचान करने और उन्हें सौंपने के लिए एक भूमि बैंक का गठन किया जाएगा।

विजयन ने कहा, "सरकार अधिशेष राजस्व भूमि और अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि का पता लगाने के लिए कदम उठाएगी। भूमिहीन लोगों की पहचान करने और उन्हें जमीन उपलब्ध कराने के लिए एक भूमि बैंक का गठन किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए पूरे केरल का एक डिजिटल सर्वेक्षण चार साल में किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल सर्वेक्षण और भूमि बैंक के लिए केरल के पुनर्निर्माण पहल के तहत 339 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंजूर की गई है।

अगले पांच वर्षों में राज्य में सभी भूमिहीन लोगों को भूमि और आवास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की पहल के तहत, 13,500 परिवारों को भूमि या 'पट्टायम' का स्वामित्व दिया गया।

भूमि आवंटन के लिए "पट्टायम मेला" राज्य के 14 जिला केंद्रों और 77 तालुक केंद्रों में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सामने सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक अगले पांच वर्षों के भीतर सभी पात्र लोगों को भूमि आवंटित करना और इसी अवधि के भीतर सभी अनुसूचित जाति परिवारों को घर प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब