लाइव न्यूज़ :

Kerala Flood: महामारी से बचने के लिए करीब 3000 मेडिकल कैंप लगाए गए, सीएम ने बुलाई बैठक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 12:15 IST

केरल में एक लंबे समय से आई बाढ़ की तबाही है कि थमने का मान ही नहीं ले रही है। वहीं, रविवार से लोगों को छोड़ी बहुत राहत मिली है, लेकिन अब तक की इस तबाही ने सैकड़ों की जान ली है और लोगों को बेघर कर दिया है।

Open in App

केरल में एक लंबे समय से आई बाढ़ की तबाही है कि थमने का मान ही नहीं ले रही है। वहीं, रविवार से लोगों को छोड़ी बहुत राहत मिली है, लेकिन अब तक की इस तबाही ने सैकड़ों की जान ली है और लोगों को बेघर कर दिया है। ऐसे में अब हर कोई इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आता दिख रहा है।

इन पीड़ितों की मदद के लिए  करीब 5,645 राहत शिविर बनाए गए हैं। जबकि अब तक इस बाढ़ की त्रासदी ने 370 जिंदगियां खत्म कर दी हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री के.जे. एलफॉन्स ने बताया है कि बाढ़ के प्रकोप के कारण किसी भी घर में फिलहाल बिजली की सुविधा नहीं दी गई है। आज के समय में सबसे ज्यादा वहां पर इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर की जरूरत है। 

लोगों को आज केवल खाना और कपड़े की सबसे ज्यादा जरुरत है। वहीं, अब कहा जा रहा है इस तबाही के बाद राज्य मे महामारी अपने पैर पसार सकती है। ऐसे में शिविरों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी तरह की बिमारी राज्य के अंदर अब ना फैले। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने का इस पर कहना है कि केंद्र की ओर से केरल को पूरी मदद दी जा रही है। 

साथ ही राज्य में करीब 3757 मेडिकल कैंप लगे हैं, जिसमें 90 किस्म की दवाईयां भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महामारी ना फैले उसकी पूरी तैयारी की जा रही है।इसी बीच अब  केरल सरकार ने तिरुवनंतपुरम में आज शाम 4 बजे राज्य में बाढ़ की स्थिति पर अखिल-पक्षीय बैठक की बुलाई है।

लोगों की मदद के लिए विमान सेवा शुरू की गई है। कोच्चि एयरपोर्ट के पूरी तरह से डूब जाने के बाद से लगातार  कमर्शियल फ्लाइट सेवा जारी रहेगी, अधिकतर फ्लाइट बेंगलुरु और कोयंबटूर से उड़ान भरेंगी। बाढ़ से आई आफत के बीच राहत की खबर ये है कि सभी जिलों में जारी किया गया रेड अलर्ट अब वापस ले लिया गया । वही, मौसम विभाग का कहना है कि अब फिलहाल आफत की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

वहीं, केरल के सीएम पिनाराई विजयन का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है, जिससे भारी तबाही हुई है ऐसे में  हम सभी प्रकार की मदद स्वीकार करेंगे। विजयन ने कहा बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे 22,034 लोगों को बचाया गया है। 29 मई से केरल से बारिश का कहर शुरू हुआ था।

टॅग्स :केरलबाढ़केरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए