लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ बरपा रही कहर, हालात संभालने के लिए मोदी सरकार ने NDRF की 12 नई टीमे भेजीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 16, 2018 15:41 IST

Kerala floods latest updates: राज्य में बिगढ़ते हालात को देखते हुए केन्द्र ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 नई टीमों को गुरुवार को सूबे में भेजा है। बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली और गांधीनगर (गुजरात) से छह-छह टीमों को गुरुवार को विमान के जरिए तिरूवनंतपुरम पहुंचाया गया।

Open in App

कोच्चि, 16 अगस्त: केरल में बाढ़ के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है और कई जगह लोग फंसे हुए हैं। साथ ही साथ अभी तक भारी जानमाल का नुकसान हो चुका है। बाढ़ के कारण दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने अपना परिचालन निलंबित कर दिया, जिससे मध्य केरल के कई हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली चरमरा गयी। लगातार हो रही बारिश के कारण पेरियार नदी में जलस्तर बढ़ गया है। 

इधर, राज्य में बिगढ़ते हालात को देखते हुए केन्द्र ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 नई टीमों को गुरुवार को सूबे में भेजा है। बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली और गांधीनगर (गुजरात) से छह-छह टीमों को गुरुवार को विमान के जरिए तिरूवनंतपुरम पहुंचाया गया।

संघीय आपदा आपात बल की चार टीमों को कल केरल भेजा गया है और इसके साथ ही राज्य में एनडीआरएफ की कुल 18 टीम हो गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इडुक्की, एर्नाकुलम, पलक्कड, अलप्पुझा, कोझीकोड, वायनाड, त्रिशूर और पथनमथिट्टा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 सदस्य होते हैं।

उन्होंने बताया कि बारिश एवं बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित राज्य में अब तक एनडीआरएफ की टीमों ने सात लोगों को बचाया है और 685 लोगों को बाहर निकाला है। बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में मरने वालों की तादाद बढ़कर 77 पहुंच गई है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अभी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। 

बाढ़ से कोच्चि शहर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है। दक्षिण रेलवे के एक प्रवक्ता ने आज तड़के एक बयान में कहा, ‘‘अंगमाली और अलुवा के बीच डाउनलाइन पर पुल नंबर 176 पर जलस्तर बढ़ने के कारण इस पुल पर सेवा बंद कर दी गयी है।’’ (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बाढ़केरलमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos