लाइव न्यूज़ :

Kerala Flood: केरल की त्रासदी में 357 लोगों की मौत, 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 19, 2018 13:31 IST

Kerala Floods 2018 Live News Updates: बाढ़ के कारण खूबसूरत राज्य को गहरा धक्का लगा है और पर्यटन उद्योग बहुत प्रभावित हुआ है। हजारों एकड़ खेत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है। केरल में बाढ़ से जुड़ी खबरों की सभी बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए LokmatNews.in

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 अगस्तः जल प्रलय के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल पहुंचे। उन्होंने शनिवार सुबह अधिकारियों के साथ बाढ़ से उत्पन्न आपदा की समीक्षा बैठक की। इसके बाद आईएनएस गरुण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के लिए निकल गए। केरल में मानसूनी बारिश और बाढ़ के कारण गुरुवार को एक ही दिन में 106 लोगों की मौत हो गई। इस बीच राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ईंधन स्टेशनों में ईंधन नहीं होने के कारण संकट और गहरा हो गया। बीते आठ अगस्त से अब तक केरल में जल प्रलय ने 173 लोगों की जान ले ली है। बाढ़ के कारण खूबसूरत राज्य को गहरा धक्का लगा है और पर्यटन उद्योग बहुत प्रभावित हुआ है। हजारों एकड़ खेत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है। केरल में बाढ़ से जुड़ी खबरों की सभी बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए LokmatNews.in

केरल बाढ़ की ताजा अपडेट्सः-

- केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के मुताबिक शनिवार को 33 लोगों की मौत हो गई, इसी के साथ मृतकों की संख्या 357 हो गई है- बाढ़ के कारण राज्य को 1 9, 5512 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराय विजयन-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।- भारतीय वायुसेना ने आलप्पुषा जिले के चेंगन्नूर तक राहत सामग्री पहुंचाई।- सभी मोबाइल ऑपरेटरों ने केरल में मुफ्त एसएमएस और डाटा सेवाओं की पेशकश की है: केरल सरकार- भारतीय वायुसेना ने आलप्पुषा जिले के चेंगन्नूर तक राहत सामग्री पहुंचाई - केरल के चेंगन्नूर में बचाव अभियान के दौरान शनिवार को 300 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। हमें इंजीनियरों की जरूरत है जिससे हम अस्थायी पुलों का निर्माण कर सकें। ताकि वन क्षेत्रों में भी बचाव अभियान किया जा सके: केरल मंत्री जी सुधाकरण

- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई राशि 500 करोड़ रुपये को अच्छा बताया है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि केरल के लिए इतनी धनराशि पर्याप्त नहीं है। राहुल ने आगे लिखा 'केरल के लोग मुसीबत से जूझ रहे हैं। ऐसे में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में टालमटोल ना करें।'

- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र द्वारा दिए 500 करोड़ राशि को कम बताते हुए कहा 'केरल ने 2000-3000 करोड़ की मदद मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में आई इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का भी आग्रह किया है।

- इसके अलावा केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने भी केंद्र सरकार द्वारा महज 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि के दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा 'केवल 500 करोड़ पर्याप्त नहीं हैं। केंद्र को कम से कम 1000 करोड़ रुपये की राशि देनी चाहिए।'

- ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर से शनिवार शाम को केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 240 अग्निशामक सेवा कर्मियों को रवाना हुए है।

- पलक्कड़: लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के चलते इलाके में की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई - मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।- इसके साथ ही शनिवार को केरल के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कासरगोड को छोड़कर सूबे के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश का अंदेशा भी जारी किया गया है।- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।- महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 20 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी एक महीने की सैलरी को केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने का ऐलान किया है।- छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बाढ़ आफत को लेकर फोन पर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने मदद की हर संभव कोशिश की पेशकश भी की।

- नेशनल डिज़ास्टर रेस्पॉन्स फ़ोर्स (एनडीआरएफ़) ने भी शनिवार को छह टीमें दिल्ली और छह टीमें अहमदाबाद से केरल भेजी हैं। एनडीआरएफ़ की 18 टीमें केरल के 7 जिलों में पहले से तैनात हैं।

- भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के अनुसार, केरल में शनिवार से 'ऑपरेशन मदद' के तहत भारतीय नौसेना और भारतीय कोस्ट गार्ड की क़रीब 400 नावें बचाव कार्य में लगाई जायेंगी।

- केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे।

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजने की घोषणा की है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ देने का ऐलान किया है।

- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केरल की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की तत्काल मदद भेजने की घोषणा की है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।

- मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले चार दिन से फंसे कुछ दूरदराज इलाकों में बाढ़ मे लोगों को बाहर निकालने का एक मात्र विकल्प हेलीकॉप्टर ही है। राज्य सरकार ने और अधिक हेलीकॉप्टर की मांग की है। 

- चेंगन्नूर के विधायक साजी चेरियन ने कहा कि हजारों लोग खाने-पीने की चीजों के बिना घरों में फंसे हुए हैं और अगर इनकी जिंदगियों को बचाने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाया गया तो इनकी जान को खतरा हो सकता है। चेरियन ने आज सुबह एक समाचार चैनल से कहा, ' पिछले पांच दिनों से कई स्थानों पर लोग बिना खाना-पानी के हैं। हमें तत्काल खाद्य पदार्थ, दवाई, पानी की जरूरत है। लोगों को तत्काल एयरलिफ्ट करने की जरूरत है। सेना, नौसेना और वायु सेना की तरफ से तत्काल बचाव की जरूरत है।' 

- राज्य आपदा प्रबंधन के नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के मुताबिक आठ अगस्त से अब तक 194 लोगों की जानें जा चुकी है और 36 लोग लापता हैं। वहीं राज्य में 3.14 लाख लोग राहत शिविर में हैं।

- राज्य में पिछले 100 साल में आए सबसे ज्यादा भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। यहां 80 बांधों को खोला गया है और सभी नदियों में बाढ़ जैसी है। 

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बाढ़ से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पचास हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

- भारतीय स्टेट बैंक ने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये भेजे हैं। इसके अलावा केरल में लिए गए कर्ज पर सर्विस शुल्क में छूट दी है।

- समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल गए। उनके साथ मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन और राज्यपाल भी हैं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन के साथ मीटिंग के बाद 500 करोड़ रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अनुमान लगाया है कि बाढ़ की वजह से 8 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

- ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में रह रहे केरल मूल के लोगों ने टीवी चैनलों के जरिए अधिकारियों से अपील की है कि वे उनके प्रियजन की मदद करें। ऑस्ट्रेलिया में रह रही सौम्या ने कहा कि उनके माता और कुछ रिश्तेदार बीते दो दिनों से अलुवा में फंसे हुए हैं।

- अधिकारियों ने बताया कि एर्नाकुलम जिले के कई निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गयी है। इस कारण अधिकारियों को मरीजों को निकट के अस्पतालों में भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अस्पतालों में बाढ़ का पानी घुस आने के कारण कई मरीजों को वहां से निकालना पड़ा। 

- कई पेट्रोल पंपों, यहां तक कि तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल नहीं है। तिरुवनंतपुरम जिले के कई ईंधन स्टेशनों में आज लंबी-लंबी कतारें देखी गई। अधिकारियों ने प्रत्येक ईंधन स्टेशन से कहा है कि वे 3,000 लीटर डीजल और 1,000 लीटर पेट्रोल का भंडार सुरक्षित रखें ताकि राहत अभियानों में इनका इस्तेमाल किया जा सके। 

- स्थानीय मछुआरों को राहत मिशन में शामिल देखा जा रहा है। वह अपनी नौकाओं के जरिए अलुवा, कलाडी, पेरुम्बवूर, मुवत्तूफुजा और चलाकुडी जैसी जगहों पर लोगों की मदद कर रहे हैं। 

- पर्वतीय जिले इडुक्की में भूस्खलनों के कारण कई सड़कों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों में शामिल वायनाड केरल के बाकी हिस्सों से कट चुका है।

- रनवे पर बाढ़ के कारण कोच्चि हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या उनके समय में फेरबदल किया गया है। बहरहाल, कोच्चि मेट्रो की सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। 

- मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया है। पथनमथिट्टा, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलफुजा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिचूर, पालक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

PTI-Bhasha Inputs

टॅग्स :केरल बाढ़बाढ़नरेंद्र मोदीपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत