लाइव न्यूज़ :

केरल के बाद अब ओडिशा में तेज बारिश के बाद आई बाढ़, कल भी तेज बरसात की आशंका

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 20, 2018 18:11 IST

मलकानगिरी के जिला कलेक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि सभी सातों खंडों के अधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर करीब से नजर रखने को कहा गया है।

Open in App

भुवनेश्वर, 20 अगस्त (भाषा) दक्षिणी ओडिशा में मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में जन जीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाके पानी में डूब गए हैं और अंदेशा है कि स्थिति और खराब हो सकती है।मौसम विभाग ने कल तक बारिश का अनुमान जताया है।अधिकारियों ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित मलकानगिरी जिला हुआ है जहां निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई है और जन जीवन पंगु बन गया है।उन्होंने बताया कि पन्गम नदी के ऊपर बने एक पुल पर बाढ़ का पानी चार फुट तक भर गया है। इस वजह से मलकानगिरी और कोरापुट जिले के जयपोर के बीच सड़क यातायात बाधित हो गया है।विशेष राहत आयुक्त के दफ्तर ने यहां बताया कि कालिमेला समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। मथिली में कल रात से 183 मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई है।इसने बताया कि मलकानगिरी जिले के खैरपुट में 179 मिमि बारिश दर्ज की गई है।मलकानगिरी के जिला कलेक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि सभी सातों खंडों के अधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर करीब से नजर रखने को कहा गया है।मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, संबलपुर, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, ढेंकनाल और कटक जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

टॅग्स :ओड़िसाकेरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम