लाइव न्यूज़ :

कोच्चि एयरपोर्ट से कस्टम अधियारिकों ने जब्त की 1.33 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा

By भाषा | Updated: June 14, 2018 17:33 IST

सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुरूवार को यहां हवाई अड्डे पर एक विमान यात्री के पास से एक करोड़ 33 लाख रुपये मूल्य की अघोषित विदेशी मुद्रा जब्त की।

Open in App

कोच्चि, 14 जून। सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुरूवार को यहां हवाई अड्डे पर एक विमान यात्री के पास से एक करोड़ 33 लाख रुपये मूल्य की अघोषित विदेशी मुद्रा जब्त की। हवाईअड्डे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से सुराग मिलने पर अधिकारियों ने त्रिशूर के रहने वाले एक यात्री के पास से यह रकम बरामद की। यह यात्री शारजाह जाने वाला था।

यह बरामदगी उस घटना के महज कुछ घंटों बाद हुई जिसमें दुबई जाने वाले एक अफगान नागरिक से इसी तरह विदेशी मुद्रा जब्त की गई थी।

सीमा शुल्क आयुक्त सुमित कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नवीनतम घटना में केरल निवासी के पास से अमेरिकी डॉलर, दिरहम, दिनार, बहरीन की दिनार, ओमान और सऊदी रियाल जब्त किये गए। इस व्यक्ति को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कल अफगान नागरिक के पास से 10 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य की अघोषित विदेशी मुद्रा जब्त की गई थी।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए