लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के. मणि ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:19 IST

Open in App

कोच्चि, नौ जनवरी केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के. मणि ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विपक्षी यूडीएफ गठबंधन के समर्थन से इस सीट पर जीत हासिल की थी। अब इस बात के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं कि वह एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

मणि ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू को शुक्रवार को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

केरल कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा पूर्व मंत्री के एम मणि के पुत्र जोस ने पलक्कड़ में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ''राजनीतिक जीवन में नैतिकता कायम रखने'' के लिये इस्तीफा दिया है।

जोस के नेतृत्व वाले धड़े और वरिष्ठ नेताओं के बीच कलह के बाद पार्टी में फूट पड़ गई थी, जिसके बाद केरल कांग्रेस (एम) ने माकपा नीत एलडीएफ से हाथ मिला लिया था।

जोस से जब यह पूछा गया कि क्या वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने का कहा कि अभी उसमें कुछ महीनों का समय है और एलडीएफ तथा पार्टी के साथ चर्चा के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब