लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस (बी) अध्यक्ष आर बालकृष्ण पिल्लई का निधन

By भाषा | Updated: May 3, 2021 09:47 IST

Open in App

कोल्लम (केरल), तीन मई केरल कांग्रेस (बी) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आर बालकृष्ण पिल्लई का उनके गृह नगर कोट्टारक्करा के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

कोट्टारक्करा के एक धनी परिवार में जन्मे पिल्लई ने अपने छात्र जीवन में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। वह कांग्रेस के साथ जुड़ने से पहले ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन’ के सदस्य थे। वह 1958 से 1964 तक एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के सदस्य थे।

पिल्लई 1960 में 25 साल की आयु में पठानपुरम सीट से विधानसभा में चुने गए थे। उन्होंने 1964 में कांग्रेस छोड़ दी और वरिष्ठ नेता के एम जॉर्ज के साथ मिलकर केरल कांग्रेस का गठन किया। पिल्लई केरल कांग्रेस के संस्थापक महासचिव थे।

उन्होंने 1965 में अपने गृहनगर कोट्टारक्करा से चुनाव जीता, लेकिन 1967 और 1970 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वह 1971 में मावेलिकरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा में चुने गए। वह विभिन्न मंत्रालयों में कई साल मंत्री भी रहे।

पिल्लई ने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार- चढ़ाव देखे। उन्होंने 1980 के दशक में अपने भाषण में कहा था कि केरल के विकास की जरूरतों को नजरअंदाज किए जाने के कारण लोगों को पंजाब में उग्रवाद की तर्ज पर केंद्र सरकार का विरोध करना चाहिए, जिसके बाद उन्हें मंत्रालय से इस्तीफा देना पड़ा था।

वह केरल के पहले मंत्री थे, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा था।

पिल्लई 2017 से ‘केरल स्टेट वेलफेयर कॉरपोरेशन फॉर फॉरवर्ड कम्युनिटीज’ के अध्यक्ष थे।

उनके परिवार में तीन बच्चे हैं।

उनके बेटे एवं पूर्व मंत्री गणेश कुमार पठानपुरम से वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर केरल विधानसभा में पुनर्निर्वाचित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'