लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक-केरल प्रमुख राज्यमार्ग बंद, केरल के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा

By भाषा | Updated: March 28, 2020 13:10 IST

शुक्रवार को मोदी को भेजे गए पत्र में विजयन ने लिखा, 'यह मार्ग केरल में आवश्यक सामानों के प्रवाह के लिए अत्यंत आवश्यक है। अगर यह मार्ग बाधित होता है तो आवश्यक सामान लाने वाले वाहनों को राज्य तक पहुंचने के लिए बेहद लंबे मार्ग से आना होगा।'

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र।विजयन ने मोदी को राज्य में आवश्यक सामग्रियां लाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रमुख राज्य राजमार्ग को बंद कर देने की कर्नाटक सरकार की कार्रवाई से अवगत कराया।

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को राज्य में आवश्यक सामग्रियां लाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रमुख राज्य राजमार्ग को बंद कर देने की कर्नाटक सरकार की कार्रवाई से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील भी की है।

पीएम मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल को कर्नाटक के कुर्ग से जोड़ने वाला थालसेरी-कुर्ग राज्य राजमार्ग 30 एक प्रमुख राजमार्ग है जहां से मालवाहक वाहन आवश्यक सामान केरल में पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह मार्ग बाधित होता है तो वाहनों को राज्य तक पहुंचने के लिए लंबे मार्ग से आना होगा। 

शुक्रवार को मोदी को भेजे गए पत्र में विजयन ने लिखा, 'यह मार्ग केरल में आवश्यक सामानों के प्रवाह के लिए अत्यंत आवश्यक है। अगर यह मार्ग बाधित होता है तो आवश्यक सामान लाने वाले वाहनों को राज्य तक पहुंचने के लिए बेहद लंबे मार्ग से आना होगा।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी बंद की स्थिति को देखते हुए इससे लोगों की दिक्कत और बढ़ जाएगी। 

विजयन ने कहा, 'आप स्वाभाविक तौर पर मुझसे सहमत होंगे कि संकट के इस वक्त में आवश्यक सामग्रियों की आवाजाही को बाधित करने वाला कोई भी कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।' इस पत्र की प्रति शनिवार को यहां मीडिया के लिए जारी की गई। विजयन ने मोदी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसपिनाराई विजयननरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील