लाइव न्यूज़ :

मिनटों में बदली किस्मत और ऑटो चालक बन गया करोड़पति, जीती 25 करोड़ की ओणम बम्पर लॉटरी, कर कटौती के बाद इतनी रकम आएगी हाथ

By अनिल शर्मा | Updated: September 19, 2022 08:12 IST

टिकट नंबर टीजे-750605 ने प्रथम पुरस्कार जीता और हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक था कि भाग्यशाली विजेता कौन है। बाद में अनूप ने दावा किया कि वह भाग्यशाली विजेता है।

Open in App
ठळक मुद्देओणम बम्पर ने 25 करोड़ रुपये की उच्चतम पुरस्कार राशि रखी थी।कर कटौती के बाद अनूप को 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगेइस साल 67 लाख ओणम बंपर टिकट छपे और लगभग सभी टिकट बिक गए

तिरुवनंतपुरमः कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ तिरुवनंतपुरम के एक ऑटो चालक के साथ हुआ। किस्मत ऐसा मेहरबान हुआ कि पलभर में वह करोड़पति बन गया। बता दें कि तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम के ऑटो चालक अनूप ने इस साल की ओणम बम्पर लॉटरी जीती है। ओणम बम्पर ने 25 करोड़ रुपये की उच्चतम पुरस्कार राशि रखी थी।

मलेशिया जाने की योजना बना रहा था ऑटो चालक

बताया जा रहा है कि अनूप ने शनिवार रात भगवती एजेंसी से लकी टिकट खरीदा था। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद ऑटोरिक्शा चालक का काम करने वाले अनूप पूरे उत्साह में हैं। अनूप पहले एक होटल में शेफ के तौर पर काम कर रहा था। उसकी मलेशिया जाने की योजना थी। इसके लिए उसने बैंक से कर्ज भी लिया था। 

 केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने रविवार दोपहर परिवहन मंत्री एंटनी राजू और वट्टियूरकावु विधायक वी के प्रशांत की मौजूदगी में लकी ड्रॉ की घोषणा की। जानकर हैरान होंगे कि केरल लॉटरी के इतिहास में इतनी बड़ी रकम कभी नहीं रखी गई थी। पहले पुरस्कार के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि की पेशकश थी। वहीं दूसरे के लिए 5 करोड़ रुपये तो तीसरे पुरस्कार के तौर पर 10 व्यक्तियों के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि रखी गई थी। पिछले साल के ओणम टिकट की कीमत जहां 300 थी, वहीं इस बार टिकट की कीमत 500 रुपए रखी गई थी।

कर कटौती के बाद अनूप को 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगे

टिकट नंबर टीजे-750605 ने प्रथम पुरस्कार जीता और हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक था कि भाग्यशाली विजेता कौन है। बाद में अनूप ने दावा किया कि वह भाग्यशाली विजेता है। कर कटौती के बाद अनूप को 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगे।

इस साल 67 लाख ओणम बंपर टिकट छपे और लगभग सभी टिकट बिक गए

इस साल 67 लाख ओणम बंपर टिकट छपे और लगभग सभी टिकट बिक गए। टिकट की कीमत 500 रुपये थी। लॉटरी केरल सरकार के लिए आय के मुख्य स्रोतों में से एक है। टिकट बेचने वाले लॉटरी एजेंट थंकराज को भी कमीशन मिलेगा।

ओणम 30 अगस्त को अथम के साथ शुरू हुआ और थिरुवोनम के साथ संपन्न हुआ

ओणम 30 अगस्त को अथम के साथ शुरू हुआ और थिरुवोनम के साथ संपन्न हुआ। तिरुवोनम ओणम उत्सव के अंत का प्रतीक है। ओणम केरल पर शासन करने वाले राजा महाबली के शासन में सुशासन की याद में मनाया जाता है। ओणम एक फसल उत्सव है, जो मुख्य रूप से मलयाली द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार परिवार और दोस्तों के लिए एक साथ आने और पारंपरिक खेलों, संगीत और नृत्य में शामिल होने और एक भव्य दावत, 'ओनासद्या' में भाग लेने का अवसर होता है।

टॅग्स :केरलहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव