लाइव न्यूज़ :

हिंदू देवता के बारे में केरल विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी पर विवाद, भाजपा और विहिप ने जताई नाराजगी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 25, 2023 16:15 IST

केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए.एन शमसीर द्वारा हिंदू देवताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा और विहिप शमसीर के खिलाफ कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। कई थानों में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

Open in App

तिरुवनंतपुम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि वे हिंदू देवता के बारे में कथित तौर पर विवादित बयान देने को लेकर केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए.एन शमसीर के खिलाफ कानूनी उपाय तलाश रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के इरादे से ये टिप्पणियां की गईं।

भाजपा और विहिप पिछले सप्ताह राज्य के एर्नाकुलम जिले में एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम ‘विद्या ज्योति’ में की गईं विधानसभा अध्यक्ष की कथित तौर पर विवादित टिप्पणी से आक्रोशित हैं।

भगवान गणेश और पुष्पक विमान पर टिप्पणी

शमसीर ने कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में केंद्र सरकार पर बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बजाय हिंदू पौराणिक कथाएं पढ़ाने का आरोप लगाया था। भाजपा और विहिप का कहना है कि वे भगवान गणेश और 'पुष्पक विमान' के संबंध में अध्यक्ष की टिप्पणियों से व्यथित हैं।

पार्टी की केरल इकाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने तिरुवनंतपुरम पुलिस आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर अध्यक्ष की कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

पार्टी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर इस मुद्दे पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और मांग की कि वह इस मामले पर रुख तय करे। इस बीच, विहिप की केरल इकाई ने राज्य के सभी थानों में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

टिप्पणी के खिलाफ कई थानों में शिकायत दर्ज

विहिप के प्रदेश अध्यक्ष विजी ताम्पी ने कहा कि उनके संगठन ने राज्य भर के थानों में शिकायत दर्ज कराने के अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भी शिकायत भेजकर शमसीर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

ताम्पी ने कहा, ''अगर केरल उच्च न्यायालय इस मामले पर संज्ञान नहीं लेता है तो हम इस मुद्दे को लेकर उसके पास जाएंगे।” इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से संपर्क करने पर, एक अधिकारी ने कहा कि शमसीर बाहर गए हैं और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :Kerala Assemblyभारतीय जनता पार्टीविश्व हिंदू परिषदVishwa Hindu Parishad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप