लाइव न्यूज़ :

केंद्र के बाद अब केरल और तमिलनाडु सरकारों ने PFI और उसके सहयोगियों को 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2022 09:38 IST

तमिलनाडु और केरल, दोनों सरकारों ने एक आदेश जारी कर PFI और उसके सहयोगियों को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया है। देश भर में कई छापे और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारियों के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बुधवार को गृह मंत्रालय (MHA) ने पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कई राज्यों ने की थी। 22 सितंबर और 27 सितंबर को नआईए और ईडी ने पीएफआई पर छापेमारी की थी। पहले दौर की छापेमारी में106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं दूसरे दौर की छापेमारी में  247 को हिरासत में लिया गया।

नई दिल्लीः केंद्र द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और इससे जुड़े आठ संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद तमिलनाडु और केरल सरकारों ने गुरुवार को कट्टरपंथी संगठन को 'गैरकानूनी संघ' घोषित करने के आदेश जारी किए। यह आदेश राज्य सरकारों द्वारा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 42 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है।

 तमिलनाडु और केरल, दोनों सरकारों ने एक आदेश जारी कर PFI और उसके सहयोगियों को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया है। देश भर में कई छापे और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारियों के बाद आतंकी फंडिंग में लिप्त कट्टरपंथी संगठन, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बुधवार को गृह मंत्रालय (MHA) ने पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

ना सिर्फ पीएफआई बल्कि इसके सहयोगी संगठन - रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (एनसीएचआरओ), नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल - पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कई राज्यों ने की थी। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। 22 सितंबर और 27 सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राज्य पुलिस ने पीएफआई पर छापेमारी की थी। पहले दौर की छापेमारी में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं दूसरे दौर की छापेमारी में  247 पीएफआई सदस्यों को हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसियों को संगठन के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले, जिसके आधार पर संगठन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

टॅग्स :PFIकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर