लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने झुग्गी वासियों के लिए फ्लैट निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप सरकार की पुनर्वास नीति के तहत झुग्गी वासियों के लिए फ्लैटों के निर्माण में प्रगति की बृहस्पतिवार को समीक्षा की और लाभार्थियों को उनके आवंटन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 237 एकड़ भूखंड पर 89,400 फ्लैटों का निर्माण 2025 तक तीन चरणों में होना है। इन फ्लैटों का निर्माण ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ नीति के तहत किया जाएगा। इन फ्लैटों को झुग्गियों के पांच किलोमीटर के दायरे में बनाया जा रहा है।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, केजरीवाल ने अधिकारियों को योजना के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं पर गौर करने को कहा ताकि उन्हें प्रभावी रूप से हटाया जा सके और झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे परिवारों को जल्द ही उनके फ्लैटों में भेजा जा सके।

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को बताया कि इस योजना के तहत 18,084 फ्लैट "लगभग" तैयार हो चुके हैं।

समीक्षा बैठक में शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन और डीयूएसआईबी तथा दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि डीएसआईआईडीसी द्वारा 34,260 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिनमें 17,660 फ्लैट तैयार हैं और 16,600 निर्माणाधीन हैं।

उन्होंने कहा कि 4,833 फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि 7,031 फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।

बयान के अनुसार पहले चरण में दिल्ली सरकार 52,344 फ्लैटों का निर्माण कर रही है जिन्हें 2022 तक पूरा और आवंटित किया जाएगा। दूसरे चरण में करीब 18,000 फ्लैटों का निर्माण होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब