लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने मास्क नहीं पहन रहे लोगों मुफ्त मास्क मुहैया कराने को कहा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती कि कोई बाजार बंद हो । उन्होंने बाजार संघों के प्रतिनिधियों से कहा है कि वे उन लोगों को मुफ्त में मास्क मुहैया कराएं , जो इन्हें नहीं पहन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बाजार संघों के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बैठक के दौरान शहर में कोविड-19 मामलों में कमी लाने के लिये भी उनका सहयोग मांगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''बाजार संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मैंने उनकी चिंताओं को दूर किया, सरकार कोई बाजार बंद नहीं करना चाहती। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई बाजार में मास्क नहीं पहन रहा है तो बाजार संघ उन्हें मुफ्त में मास्क मुहैया कराएंगे। सभी दुकानों को भी मास्क और हैंड सैनिटाइजर रखने के लिये कहा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग