लाइव न्यूज़ :

'यौन शोषण केस के बाद पीड़िता को हुआ फायदा, मिल रही हैं फिल्में', पूर्व विधायक के विवादित बयान के बाद केरल में घमासान

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2022 08:01 IST

केरल में 2017 में एक अभिनेत्री के साथ यौन शोषण की घटना को लेकर पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद अभिनेत्री को फायदा हुआ और अधिक फिल्में मिलने लगी।

Open in App

कोट्टायम (केरल): अपने बयानों की वजह से अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज एक बार फिर चर्चा में हैं। 2017 में कुछ लोगों द्वारा यौन हमले का शिकार हुईं अभिनेत्री के बारे में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिस पर हंगामा मच गया है। पीसी जॉर्ज ने गुरुवार को कहा कि उस घटना के बाद अभिनेत्री को फायदा हुआ है और अधिक फिल्में मिलने लगी।

पीसी जॉर्ज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा पीड़िता के लिए केस में 'सर्वाइवर' शब्द के इस्तेमाल का भी उपहास उड़ाया। उन्होंने कहा, 'पीड़िता को अब कई फिल्में मिल रही हैं...मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे के बाद उसे कोई नुकसान हुआ है। अगर वह घटना सच थी, तो एक महिला के रूप में उन्हें जिंदगी में जो नुकसान हुआ, वह बहुत बड़ा हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि उसे अन्य क्षेत्रों में लाभ मिला है।'

पीसी जॉर्ज ने उन पत्रकारों की भी आलोचना की जिन्होंने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी भद्दी टिप्पणी पर सवाल उठाया।

पीड़िता पर अपमानजनक टिप्पणी करते रहे हैं पीसी जॉर्ज

पूर्व विधायक ने पहले भी पीड़िता के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी किया है। वे इस यौन उत्पीड़न मामले के आठवें आरोपी अभिनेता दिलीप का खुले तौर पर समर्थन भी करते नजर आए हैं। जॉर्ज को हाल ही में एक यौन उत्पीड़न मामले में और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए गिरफ्तार किया गया था।

तीन दशकों से अधिक समय तक पुंजार (Poonjar) से विधायक रहे पीसी जॉर्ज को पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में बड़ा झटका लगा था। उन्हें एलडीएफ उम्मीदवार से भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

बहरहाल, यौन उत्पीड़न केस की बात करें तो पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मलयालम के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री के साथ यौन उत्पीड़न की घटना 17 फरवरी, 2017 की रात को हुई थी। आरोपी जबरन अभिनेत्री की कार में घुस गए और बंधक बनाकर दो घंटे तक कथित तौर पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद वे वहां से भाग गए।

अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए पूरे वाकये का वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया था। मामले में 10 आरोपी हैं और पुलिस ने शुरुआत में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में दिलीप को गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

टॅग्स :केरलफिल्मMLAक्राइमTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप