लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन के उद्घाटन पर केसी वेणुगोपाल का तंज, बोले- "संसदीय लोकतंत्र के लिए काला दिन"

By अंजली चौहान | Updated: May 28, 2023 16:48 IST

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया है। इस मौके पर तमाम विपक्षियां पार्टियां पीएम के हाथों संसद का उद्घाटन करने पर बयानबाजी कर रही है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी द्वारा नई संसद के उद्घाटन की निंदा की और इस बात पर कटाक्ष किया कि राष्ट्रपति ने समारोह में नेतृत्व क्यों नहीं किया। केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि आरएसएस की उच्च जाति, पिछड़ी-विरोधी मानसिकता के कारण एक जानबूझकर बहिष्कार है। 

लोकतंत्र के लिए काला दिन- वेणुगोपाल 

केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "संसदीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन काला दिन है। क्या सत्तारूढ़ बीजेपी ने भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को इस समारोह से दूर रखने का कोई कारण बताया है?" उन्होंने कहा कि जब संसद भवन की आधारशिला रखी जा रही थी तो पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। 

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि दोनों राष्ट्रपतियों को ऐतिहासिक घटनाओं से दूर क्यों रखा गया। यह आरएसएस की उच्च जाति, पिछड़ी विरोधी मानसिकता हैं जिसके कारण उन्हें उस सम्मान से वंचित रखा जाता है, जिसके वे उच्च संवैधानिक पद के हकदार हैं। उनका जानबूझकर बहिष्करण दिखाता है कि पीएम मोदी उन्हें अपनी चुनावी राजनीति के लिए टोकन के रूप में इस्तेमाल करेंगे। 

वेणुगोपाल ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा नए संसद का उद्घाटन किए जाने पर उसे गलती करार दिया है जो भारत जैसे देश में कभी नहीं होनी चाहिए थी।

 

बता दें कि 20 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध किया है और बहिष्कार का ऐलान किया। विपक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिना भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के उच्च कार्यालय का अपमान करता है, और संविधान के पत्र और भावना का उल्लंघन करता है। 

टॅग्स :KC Venugopalसंसदकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह