लाइव न्यूज़ :

Katra Srinagar Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर वंदे भारत में किराया 715 रुपए, बुकिंग शुरू...

By संदीप दाहिमा | Updated: June 6, 2025 13:13 IST

Katra Srinagar Vande Bharat: जम्मू कश्मीर में कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा सात जून से आम लोगों के लिए शुरू ही जाएगी। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने इसके लिए अग्रिम बुकिंग बृहस्पतिवार शाम से शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देKatra Srinagar Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर वंदे भारत में किराया 715 रुपए, बुकिंग शुरू...

जम्मू कश्मीर में कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा सात जून से आम लोगों के लिए शुरू ही जाएगी। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने इसके लिए अग्रिम बुकिंग बृहस्पतिवार शाम से शुरू कर दी। उत्तर रेलवे के अनुसार, कटरा से श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत ट्रेन दिन में चार फेरे लगाएंगी। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस ट्रेन में दो श्रेणियां चेयर कार (सीसी) और एक्जिक्यूटिव क्लास (ईसी) हैं और टिकट की दर क्रमश: 715 रुपये और 1,320 रुपये है।’’ पहली ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

यही ट्रेन अपराह्न 2 बजे श्रीनगर से वापस आएगी और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचेगी। यह ट्रेन सेवा मंगलवार को उपलब्ध नहीं होगी। इसी तरह एक और ट्रेन कटरा से अपराह्न 2:55 बजे रवाना होगी और शाम 5:53 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यही ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर से वापस आएगी। यह सेवा बुधवार को संचालित नहीं होगी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लगभग 3 घंटे की यात्रा के दौरान, अभी ट्रेनें केवल बनिहाल में रुकेंगी, लेकिन बाद में अन्य ठहराव के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।’’

आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा जिसमें कुछ स्थानीय व्यंजन शामिल होंगे।’’ रेल मंत्रालय ने कहा, ‘‘रेल संपर्क बढ़ने से यात्रियों को खीर भवानी मंदिर, मार्तंड सूर्य मंदिर में जाने और अमरनाथ यात्रा में शामिल होने में सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।’’ मंत्रालय ने कहा कि इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेनें विशेष रूप से ‘एंटी-फ्रीजिंग’ तकनीक के साथ डिजाइन की गई हैं, ताकि अत्यधिक ठंड में पानी और बायो-टॉयलेट को जमने से रोका जा सके।

टॅग्स :Srinagarनरेंद्र मोदीआईआरसीटीसीभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं